विज्ञापन

हिमंता ने NDTV को बताया असम की नई सरकार का क्या होगा एजेंडा

असम में बीजेपी की प्रचंड जीत पर NDTV से बात करते हुए सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारी सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है. आने वाले सालों में असम की पूरी तस्वीर बदल जाएगी.

  • असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने कुल 102 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है
  • मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है
  • बंगाल में बीजेपी की जीत से असम को ऑप्टिकल फाइबर और अन्य सामान के मार्ग में सुविधा होगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने कुल 102 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है. इस जीत के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने NDTV से बात की. उन्होंने कहा कि असम की जनता ने बीजेपी पर भरोसा जताया है. हमारी सरकार विकास के लिए लगातार काम कर रही है. हमारी सरकार घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी. बॉर्डर इलाकों में फेसिंग की जाएगी. उन्होंने कहा कि बंगाल में जीत मिलने से भी असम को फायदा होगा.

'असम की तस्वीर पूरी तरह बदलेगी'

उन्होंने कहा कि असम में हमने अपनी स्थिति और मजबूत की है और 100 का आंकड़ा पार करके 102 सीटों तक पहुंच गए हैं. यह कोई बहुत बड़ी हैरानी की बात नहीं थी. असम एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था का हिस्सा है. यहां एक सकारात्मक एजेंडे के साथ बड़े पैमाने पर विकास कार्य चल रहे हैं. अगर हम अगले 5-7 सालों तक विकास की इसी गति को बनाए रखते हैं, तो असम की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी. 

'बंगाल जीतने से असम को होगा फायदा'

हिमंता सरमा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली जीत सिर्फ़ पश्चिम बंगाल की जीत नहीं है, बल्कि यह पूरे भारत की जीत है. बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने से असम को काफी फायदा होगा. बंगाल की पुरानी सरकार कई काम रोक देती थी. हमें असम तक ऑप्टिकल फाइबर लेकर आना है, जिसका रास्ता बंगाल से होकर ही आएगा. इसके अलावा असम में बहुत सारा सामान बंगाल के रास्ते ही आता है. अब वहां बीजेपी की सरकार बनेगी.

उन्होंने कहा कि असम की सीमा 5 राज्यों से लगती है, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा पश्चिम बंगाल के साथ है. अब तक, पश्चिम बंगाल की बांग्लादेश के साथ सीमा पर कोई बाड़बंदी (फेंसिंग) नहीं थी. अपराधियों के लिए सबसे आसान काम सीमा पार करके पश्चिम बंगाल में घुस जाना होता था. हम सीमा के उन सभी असुरक्षित और खुले हिस्सों को पूरी तरह से बंद करेंगे. हम 'चिकन नेक' (सिलीगुड़ी कॉरिडोर) की सुरक्षा से जुड़ी कमज़ोरियों को दूर करने पर काम करेंगे. हम अपनी सीमा को सुरक्षित बनाने के लिए पश्चिम बंगाल के साथ मिलकर पूरी तालमेल के साथ काम करेंगे.

यह भी पढ़ें: ममता इस्तीफा नहीं देंगी तो उन्हें बर्खास्त किया जाएगा, लोकतंत्र उनके हिसाब से नहीं चलेगा: हिमंता बिस्वा सरमा

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com