पूर्व केंद्रीय मंत्री (पूर्व कानून मंत्री) अश्विनी कुमार (Ashwani Kumar) ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेजा और कहा कि वह पार्टी से बाहर रहकर देश के लिए बेहतर तरीके से कार्य कर सकते हैं. वह मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में कानून मंत्री थे. वह पिछले 46 सालों से कांग्रेस से जुड़े हुए थे.
एनडीटीवी के साथ खास बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंची, इसलिए पार्टी को छोड़ा है. मैं बहुत देर से असहज महसूस कर रहा था. मुझे लगता था पार्टी में बदलाव होगा पर नहीं हुआ. हमें लगा कि हम जैसे सीनियर लोगों की पार्टी में कद्र नहीं है. अब गलत को गलत कहने का वक्त आ गया है.
बता दें कि हाल ही में आरपीएन सिंह ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी. आरपीएन सिंह ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था. बीजेपी ज्वाइन करने के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि 32 सालों तक मैं एक पार्टी में ईमानदारी, लगन और मेहनत से एक पार्टी में रहा, लेकिन जिस पार्टी में इतने सालों तक रहा, अब पार्टी वैसी नहीं रह गई और न ही उस पार्टी की वैसी सोच रह गई है. बहुत समय से तमाम लोग मुझसे कहते थे कि भारतीय जनता पार्टी में आपको जाना चाहिए. बहुत समय तक मैंने सोचा, अंत में यही कह सकता हूं कि देर आए, दुरुस्त आए. आरपीएन सिंह से पहले कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं