विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2020

झारखंड: पूर्व CM बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव, चार दिवसीय दौरा टाला, लोगों से की ये अपील

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने बताया कि बाबूलाल मरांडी हाल में दिल्ली से लौटे थे. उन्हें शनिवार से चार दिन के दुमका दौरे पर जाना था लेकिन अब उनका कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिया गया है.

झारखंड: पूर्व CM बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव, चार दिवसीय दौरा टाला, लोगों से की ये अपील
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ.
रांची:

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) शुक्रवार (25 सितंबर) को कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये जिसके चलते शनिवार (26 सितंबर) से प्रस्तावित उनका चार दिवसीय दुमका दौरा रद्द कर दिया गया है. भाजपा विधायक दल के नेता मरांडी ने शाम को स्वयं ट्वीट कर अपने कोरोना वायरस संक्रमित होने की जानकारी दी और अपने संपर्क में आये लोगों से कोविड-19 की जांच करवाने का अनुरोध किया.

उन्होंने कहा, ‘‘जोहार, मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, कोविड-19 के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर मैंने अपनी जांच कराई और मेरे कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.'' मरांडी ने कहा, ‘‘आप सभी की प्रार्थना एवं आशीर्वाद से मैं जल्द ही स्वस्थ होकर लौटूंगा और पुनः जनसेवा में जुट जाऊंगा.'' उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी से विनम्र अनुरोध करता हूँ कि आप सभी अपनी कोविड-19 की जांच करवा लें.''

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने बताया कि बाबूलाल मरांडी हाल में दिल्ली से लौटे थे. उन्हें शनिवार से चार दिन के दुमका दौरे पर जाना था लेकिन अब उनका कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिया गया है और वह रांची स्थित अपने निवास पर ही गृह पृथक-वास में रहेंगे. राज्य की दुमका विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है.

वीडियो: 14 साल बाद बीजेपी में वापस लौटे बाबूलाल मरांडी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Babulal Marandi, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com