विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2017

पुलवामा में घर में छिपे आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़

ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों को आशंका है कि यहां कोई बड़ा आतंकी छिपा हो सकता है.

पुलवामा में घर में छिपे आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़
फाइल फोटो
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के काकापोरा में बुधवार रात को आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई. सुरक्षा बलों को खबर मिली थी कि काकापोरा में एक घर में दो-तीन आतंकी छुपे हैं. इसके बाद तुरंत इलाके को घेर लिया गया. रात करीब नौ बजे सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई.

खबर है कि आतंकियों की फायरिंग में सेना के एक अफसर के कंधे में गोली लगी, लेकिन उनकी जान को कोई खतरा नहीं है. यहां भी सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की गई, ताकि आतंकी सुरक्षा घेरा तोड़कर भाग सके. ऑपरेशन में लगे सुरक्षाबलों को आशंका है कि यहां कोई बड़ा आतंकी छिपा हो सकता है.

बुधवार को ही सुरक्षाबलों ने सोपोर मे दो आतंकियों को मार गिराया. मारे गए आतंकियों के पास से दो एके 47 राइफल भी मिली है. पिछले हफ्ते सुरक्षाबलों ने कुलगाम में लश्कर के डिस्ट्रिक्ट कमांडर जुनैद मट्टू को मार गिराया था. इस खूंखार आतंकवादी के सिर पर 10 लाख का ईनाम था. पिछले महीने सुरक्षा बलों ने हिज्बुल के कमांडर सब्जार को त्राल में मार गिराया था. सुरक्षाबलों की आक्रामक कार्रवाई से घाटी में काफी हद तक आतंकियों के हौसले पस्त हो चले हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pulwama Encounter, Jammu Kashmir, Terrorist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com