- सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई
- खु्फिया सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था
- आतंकवादियों ने बलों के एक तलाशी दल पर गोलीबारी शुरू कर दी
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के शोपियां (Shopian) जिले में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस (Jammu Kashmir Police) ने यह जानकारी दी. इस मुठभेड़ में दो आंतकी ढेर हो गए है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के रेबान इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खु्फिया सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने बलों के एक तलाशी दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका बलों ने जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी में दो आतंकवादी ढेर हो गए.
इससे पहले 22 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ कार्रवाई में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी. अनंतनाग जिले में देर रात तक चले कश्मीर पुलिस, आर्मी और सीआरपीएफ के साझा ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar e Taiba) के दो आतंकियों को मार गिराया गया था. सुरक्षाबलों ने मौके से काफी मात्रा में हथियार बरामद भी किए थे. सुरक्षाबलों ने खुफिया सूचना के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था. कश्मीर पुलिस को अनंतनाग जिले के संगम स्थित बिजबेहारा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर फुरकान के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने साझा ऑपरेशन की रणनीति बनाई थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में लश्कर के कमांडर फुरकान समेत 2 आतंकी ढेर
सुरक्षाबलों ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात तक चले ऑपरेशन में फुरकान को मार गिराया था. फुरकान के साथ लश्कर के एक और आतंकी को ढेर कर दिया गया था. मौके से काफी मात्रा में हथियार बरामद किए गए थे. कश्मीर के आईजीपी ने बताया था कि खुफिया जानकारी के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था. देर रात चले ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर फुरकान और उसका साथी मारा गया.
VIDEO: जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, मेजर शहीद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं