विज्ञापन

चुनाव में मुख्यमंत्रियों का क्या हाल, शुभेंदु से आगे ममता, स्टालिन, विजयन पीछे, असम में हिमंता बिस्वा सरमा आगे

Vidhan Sabha Chunav Result LIVE Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के साथ असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के रिजल्ट भी सामने आने लगे हैं. दो मुख्यमंत्री चुनाव में पीछे चल रहे हैं.

चुनाव में मुख्यमंत्रियों का क्या हाल, शुभेंदु से आगे ममता, स्टालिन, विजयन पीछे, असम में हिमंता बिस्वा सरमा आगे
West Bengal Election Result 2026: विधानसभा चुनाव परिणाम

West Bengal Election Results 2026 LIVE: विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दलों के मुख्यमंत्रियों की सीट भी फंस गई है. बंगाल की भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर है. वहीं तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की बात करें तो एमके स्टालिन पीछे हैं. केरल विधानसभा चुनाव की बात करें तो पिनाराई विजयन पीछे चल रहे हैं.  असम में सीएम हिमंता बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट से आगे चल रहे हैं. जबकि पुडुचेरी में एनआर कांग्रेस के रंगास्वामी भी अपनी सीट से आगे चल रहे हैं.

बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम

बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम को 10 बजे देखें तो बीजेपी 170 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि तृणमूल कांग्रेस 109 सीटों पर आगे है. लेफ्ट दो सीटों पर ही आगे हैं. कांग्रेस को शून्य सीटें मिलती दिख रही है. ममता बनर्जी के कई मंत्री भी पीछे चल रहे हैं. बंगाल में ममता बनर्जी का 15 साल पुराना किला ढहता दिख रहा है और बीजेपी पहली बार सरकार बनाती दिख रही है. 

केरल विधानसभा चुनाव रिजल्ट

केरल के मुख्यमंत्री और LDF के प्रमुख नेता पिनाराई विजयन कन्नूर जिले की धर्मडम (Dharmadam) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.  UDF में कांग्रेस से एडवोकेट वीपी अब्दुल रशीद उनसे आगे हैं. बीजेपी के रंजित भी मैदान में हैं. यूडीएफ की 10 सालों से सरकार विजयन चला रहे हैं, उनका पीछे होना चौंकाने वाला है. केरल में एलडीएफ 46 और यूडीएफ 88 सीटों पर आगे चल रहा है. 

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव रिजल्ट

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन चेन्नई में अपनी पारंपरिक सीट कोलाथुर (Kolathur) से चुनाव लड़ रहे हैं.  कोलाथुर सीट पर TVK के उम्मीदवार वीएस बाबू बढ़त बनाए हुए हैं. कोलाथुर क्षेत्र को स्टालिन का गढ़ माना जाता है. DMK शुरुआती रुझानों में TVK से पीछे हो गई है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके 84 सीटों पर आगे है. एआईएडीएमके 74 सीटों पर आगे है. जबकि डीएमके महज 56 सीटों पर आ गई है. पुडुचेरी में एनडीए में शामिल एनआरसी का गठबंधन 30 में से 16 सीटों पर आगे चल रहा है. 

Election Results 2026 LIVE: बंगाल ने दीदी को कहा बाय, तमिलनाडु में त्रिशंकु विधानसभा के संकेत... रुझानों में हिमंता फिर बन रहे असम के सीएम

असम चुनाव रिजल्ट में बीजेपी की हैट्रिक

असम विधानसभा चुनाव परिणाम की बात करें तो हिमंता बिस्वा सरमा जालुकबारी से काफी आगे हैं. असम में बीजेपी गठबंधन 92, कांग्रेस गठबंधन 25 और एआईयूडीएफ 1 सीट पर अटक गए हैं. असम में बीजेपी 2016 से सत्ता में है. पहले टर्म में सर्वानंद सोनोवाल के बाद फिर 2021 में हिमंता बिस्वा सरमा सीएम बने और इस बार उनकी कमान में ही चुनाव बीजेपी लड़ रही है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com