लोकसभा चुनाव 2019 समाप्त हो गए और इसी के साथ उत्तर प्रदेश में बिजली की निर्बाध आपूर्ति की रौनक भी चली गई. जैसे-जैसे गर्मी का पारा ऊपर चढ़ता गया, राज्य में शहरों और गांवों में अघोषित बिजली कटौती बढ़ती गई और गर्मी में जीना और मुहाल हो गया. अमेठी में जगदीशपुर एक ऐसी ही जगह है जिसने चुनाव के दौरान निर्बाध बिजली का मजा लिया. अब स्थिति बदल गई है. जगदीशपुर के व्यापारी बेचू खान ने कहा, "अब चुनाव खत्म हो चुका है, स्मृति ईरानी जीत चुकी हैं, अब अमेठी से बिजली चली गई है. हम घंटों की कटौती झेल रहे हैं और कोई अधिकारी हमारे सवालों का जवाब देने के लिए तैयार नहीं है." सुल्तानपुर जिले के लंभुआ के अर्जुनपुर गांव में विवेक सिंह ने भी कुछ ऐसी ही कहानी सुनाई. उन्होंने कहा, "हम तो अब, जब बिजली आती है तो जश्न मनाते हैं. पूरे दिन बिजली गायब रही. आधी रात को ही पंखा चलता है और वह भी कुछ घंटे के लिए."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हाईप्रोफाइल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी बिजली कटौती से लोग परेशान हैं. स्थानीय नेता सुधीर सिंह ने कहा कि 19 मई को मतदान के फौरन बाद 'आश्चर्यजनक रूप से' बिजली कटौती ने अपना अहसास कराना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा, "बिजली की समस्या से कामकाज प्रभावित हो रहा है, खासकर बुनकरों का. पर्यटकों के आने पर भी असर पड़ा है क्योंकि सभी होटल जेनरेटर का खर्च नहीं वहन कर सकते. बिजली की समस्या पानी की समस्या को भी जन्म दे रही है." बिजली विभाग के अधिकारी इस बात को तो मान रहे हैं कि बिजली की कटौती हो रही है लेकिन वे इसका ठीकरा बिजली की बढ़ी मांग के सिर पर फोड़ रहे हैं. यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एक अधिकारी ने कहा, "मांग और आपूर्ति में अंतर हर घंटे बढ़ रहा है. हर घर में एक से अधिक एसी है और यह आमतौर से चौबीसो घंटे चल रहे हैं. होटलों और मॉल में भी बिजली की खपत अधिक हो रही है लेकिन आपूर्ति जरूरत के हिसाब से नहीं बढ़ रही है."
दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल, अप्रैल-मई में ही बढ़ी बिजली की 22 प्रतिशत मांग
अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त के साथ यह भी कहा कि आपूर्ति में बाधा की एक बड़ी वजह बिजली की चोरी भी है. उन्होंने कहा, "पहले विधानसभा चुनाव हुए. फिर लोकसभा चुनाव. कोई भी राजनैतिक नेता अवैध कनेक्शन के खिलाफ बोलने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि इसका मतलब वोट का नुकसान है. कटिया कनेक्शन न केवल आपूर्ति का हिस्सा हड़प ले रहे हैं बल्कि बिजली के वितरण को भी प्रभावित कर रहे हैं." बिजली संकट ने बुंदेलखंड क्षेत्र में आपातकालीन स्थितियां पैदा कर दी हैं जहां बिजली-पानी का मिलना लगातार मुश्किल होता जा रहा है. कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक सिंह ने कहा, "ऐसा लग रहा है कि हम आदिम युग में लौट रहे हैं. बिजली नहीं है, पानी नहीं है. नदी, नालों, कुओं, तालाबों के सूखने की वजह से लोग पलायन कर रहे हैं."
मध्य प्रदेश में 15 साल बाद फिर बिजली बना चुनावी मुद्दा
इनपुट : आईएनएस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं