चुनाव आयोग (Election Commission) ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है. देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. चुनावों की तारीख का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर कहा कि लोकतंत्र में बातें छिपाने की कोई गुंजाइश नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर उठने वाले सवालों को लेकर कहा कि ईवीएम के विरुद्ध विभिन्न शिकायतों पर अदालतों ने 40 बार गौर किया है और हर अवसर पर सभी आरोपों को खारिज कर दिया है.
इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक फंडिंग के बारे में पूछे जाने पर चुनाव आयोग ने आज कहा कि यह सब "पारदर्शिता के लिए" था. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "लोकतंत्र में बातें छिपाने की कोई गुंजाइश नहीं है." इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आयोग हमेशा पारदर्शिता के पक्ष में रहा है और सुप्रीम कोर्ट में अपनी प्रतिक्रिया देते वक्त भी ऐसा ही रहा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने चुनावों के ऐलान के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. इसके साथ ही सरकार ऐसा कोई नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी, जो मतदाताओं के फैसले को प्रभावित कर सके.
निर्वाचन आयोग की गिनाईं चार चुनौतियां
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव कराने को लेकर निर्वाचन आयोग के सामने 4 चुनौतियां हैं. बाहुबल का इस्तेमाल, धनबल, झूठी खबर और एमसीसी का उल्लंघन. लेकिन हम हिंसा मुक्त चुनाव करवाना चाहते हैं.
100 मिनट में दूर होगी हिंसा से जु़ड़ी शिकायत
साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान धनबल और बाहुबल से सख्ती से निपटा जाएगा. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान हिंसा की कोई गुंजाइश नहीं है. हिंसा से जुड़ी कोई भी शिकायत 100 मिनट में दूर होगी.
ये भी पढ़ें :
* "लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार के लिए हम तैयार..." : लोकसभा चुनाव की घोषणा पर PM मोदी
* उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर सात चरणों में होंगे मतदान, VVIP सीट्स पर इस दिन डाले जाएंगे वोट
* लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा : जानें विश्व के सबसे बड़े चुनाव से जुड़े सवालों के जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं