राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) शनिवार को रांची में अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) से मिले. मुलाकात के बाद तेजस्वी ने मीडिया से कहा कि पिता की सेहत को लेकर वह चिंतित हैं. कृषि आंदोलन पर उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम मिले, यही उनकी पार्टी का स्टैंड है. केंद्र की ओर से कृषि क्षेत्र में निजी सेक्टरों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है.
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि कृषि कानून (Farm Laws) पर केंद्र सरकार पर अड़ियल रुख अपनाए हुए हैं. सभी सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है. कृषि में भी निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने की केंद्र सरकार कोशिश कर रही है. लेकिन किसान जो फसल उपजाते हैं, उसका वाजिब मूल्य किसानों को मिलना चाहिए. हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी के स्वास्थ्य को लेकर दिए गए उनके बयान पर हो रही राजनीति पर तेजस्वी ने सफाई दी, उन्होंने मांझी को कोरोना हुआ था और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए एक संदेश दिया था और इस से ज्यादा कुछ नहीं था. तेजस्वी करीब पांच माह बाद अपने पिता से मिलने पहुंचे थे. बिहार चुनाव में वह पूरी तरह कमान संभाले हुए थे. राजद का महागठबंधन बिहार में बहुमत से चूक गया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि लालू की सेहत को लेकर के वह चिंतित हैं. उनकी किडनी 25% ही ठीक काम कर रही है. इससे चिंता बढ़ गई है. तेजस्वी ने कहा कि एम्स और अन्य दूसरे संस्थानों के बड़े डॉक्टर जो किडनी (Kidney) के स्पेशलिस्ट है, उनसे हम लोग अपना राय मशविरा ले रहे हैं. डॉक्टरों से आग्रह भी किया गया है एक बार यहां दौरा करके उनकी स्थिति को देखें. बंगाल चुनाव पर तेजस्वी ने कहा कि लालू प्रसाद से अभी इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं