महंगाई नियंत्रित करने के लिए सरकार के हस्तक्षेप के बावजूद खाद्य तेल समेत कई महत्वपूर्ण ज़रूरी सामानों की कीमतें ऊँचे स्तर पर बनी हुई हैं. शुक्रवार को खाद्य सचिव ने एनडीटीवी से खास बातचीत में माना कि एडिबल ऑयल की कीमत पिछले साल के मुकाबले इस साल 50 फ़ीसदी से ज्यादा है. हालाँकि उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में एडिबल ऑयल्स की रिटेल कीमतों में कमी दर्ज़ की गई है. खाद्य सचिव ने प्याज, टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए सीजनल कारणों को जिम्मेदार करार दिया है.
दिल्ली में सांसदों की कॉलोनी साउथ एवेनयू में अशोक खुराना पिछले 40 साल से किराना की दूकान चला रहे हैं. वह कहते हैं कि अलग-अलग ब्रांड्स के तेल की कीमत 170 से 200 रुपये लीटर तक बनी हुई है, जिस वजह से लोगों ने इनको खरीदना कम कर दिया है. खाद्य तेल की बिक्री पर काफी असर पड़ा है. एक गरीब व्यक्ति जो दो लीटर खरीदता था, मजबूर होकर अब एक लीटर ही खरीद रहा है. घर में तेल नहीं होगा तो खाना कैसे बनेगा? पीछले साल सरसों 40 से 45 किलो मिल रहा था, अब इस साल 80 से 85 रुपये प्रति किलो तक मिल रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
त्योहारों में मिल सकती है राहत! 15 रुपये तक सस्ता हो सकता है खाने का तेल, सरकार ने उठाया ये कदम
खाद्य मंत्रालय के ताज़ा आकड़ों के मुताबिक पिछले एक साल में सबसे ज्यादा महंगा सरसों का तेल हुआ है. 21 अक्टूबर, 2020 को सरसों तेल की औसत रिटेल कीमत देश में 128.96/लीटर थी जो 21 अक्टूबर, 2021 को बढ़कर 185.88/लीटर पहुँच गई यानी 44.14% महंगा. वहीं 21 अक्टूबर, 2020 को सोयाबीन आयल की औसत रिटेल कीमत देश में 105 रुपये/लीटर थी जो 21 अक्टूबर, 2021 को बढ़कर 156.33/लीटर हो गई, यानी 48.89% बढ़ोतरी.
एनडीटीवी से बातचीत में खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने कहा कि एडिबल ऑयल की कीमत पिछले साल के मुकाबले इस साल 50 फ़ीसदी से ज्यादा है. सरकार ने एडिबल ऑइल्स के इंपोर्ट पर ड्यूटी घटाई है. इस वजह से पिछले कुछ दिनों में एडिबल ऑयल की कीमत में औसतन 5 रुपये से 6 रुपये तक की गिरावट दर्ज हुई है. हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ड्यूटी कट की वजह से कीमतों को और ज्यादा नियंत्रित करना संभव होगा.
तीन हफ्ते में पेट्रोल लगभग 5 रुपये और डीजल 6 रुपये तक हुआ है महंगा, देखें ताजा रेट
प्याज और टमाटर की बढ़ती कीमतों पर उन्होंने कहा कि प्याज की कीमत पिछले 1 महीने में बढ़ी है. लेकिन हमें उम्मीद है कि खरीफ प्रोडक्शन प्याज का इस बार बेहतर होगा और इसकी वजह से आने आने वाले दिनों में प्याज की कीमतें नियंत्रित होंगी. टमाटर की कीमत में बढ़ोतरी के पीछे सीजनल कारण थे. अब उनकी कीमत भी नियंत्रित हो रही है.
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में प्याज, टमाटर जैसी जरूरी सब्ज़ियान भी महंगी हुई हैं. खाद्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस साल 21 सितम्बर से 21 अक्टूबर के बीच प्याज, टमाटर महंगा हुआ है. इस अंतराल में रिटेल बाजार में टमाटर औसतन 75.62% महंगा हुआ है, जबकि प्याज़ की रिटेल कीमत 46.18% बढ़ी हैं.
आसमान पर सब्जियों के दाम, इसलिए कीमतों में आया उछाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं