विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2023

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के परिसरों पर ED की छापेमारी

अमानतुल्लाह दिल्ली विधानसभा में ओखला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनके तथा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धन शोधन के एक मामले की जांच की जा रही है.

आप विधायक अमानतुल्लाह खान (फाइल फोटो)

आम आदमी पार्टी के दिल्ली से ओखला के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर ED छापेमारी कर रही है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान के परिसरों पर छापे मारे. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. अमानतुल्लाह दिल्ली विधानसभा में ओखला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनके तथा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धन शोधन के एक मामले की जांच की जा रही है.

ईडी धन शोधन रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत परिसरों की तलाशी ले रही है. संघीय जांच एजेंसी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में गैरकानूनी नियुक्तियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में उनके खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक प्राथमिकी और दिल्ली के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) की एक प्राथमिकी पर संज्ञान लिया है. विधायक अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हैं. 

दिल्ली वक्फ बोर्ड वित्तीय अनियमितता मामले में सीबीआई और दिल्ली सरकार की एसीबी दोनों ने अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं. अमानतुल्लाह खान को पिछले साल एसीबी ने गिरफ्तार किया था. तलाशी के दौरान कुछ डायरियां बरामद हुईं. ये डायरियां अमानतुल्लाह खान के करीबी लड्डन खान के यहां बरामद हुई. डायरियों में हवाला के जरिए लाखों के लेनदेन का जिक्र था. इनमें से अधिकांश लेनदेन अवैध मनी लॉन्ड्रिंग लेन देन थे, कुछ लेन देन विदेश के भी थे. एसीबी ने अपनी जांच ईडी से साझा की थी.

ये भी पढ़ें : CM योगी की ‘सिंधु' पर की गई टिप्‍पणी से तिलमिलाया पाकिस्‍तान, बताया ‘बेहद गैर-जिम्मेदाराना'

ये भी पढ़ें : आतंकवादी संगठनों का समर्थन कर रही कांग्रेस: फिलिस्तीन-इजरायल मामले पर भाजपा ने कहा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ED Raids AAP Delhi MLA Amanatullah Khan, Money-laundering Case, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com