विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2023

CM योगी की ‘सिंधु’ पर की गई टिप्‍पणी से तिलमिलाया पाकिस्‍तान, बताया ‘बेहद गैर-जिम्मेदाराना’

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि नेता की भड़काऊ टिप्पणियां ‘अखंड भारत’ (अविभाजित भारत) के निरर्थक दावे से प्रेरित हैं और इतिहास के विकृत दृष्टिकोण को दर्शाती हैं. 

CM योगी की ‘सिंधु’ पर की गई टिप्‍पणी से तिलमिलाया पाकिस्‍तान, बताया ‘बेहद गैर-जिम्मेदाराना’
सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने राष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन में एक टिप्‍पणी की थी, जिसे पाकिस्‍तान ने चिंता का विषय बताया है. (फाइल)
इस्लामाबाद :

पाकिस्तान (Pakistan) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) द्वारा की गई टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि दक्षिणी सिंध प्रांत ‘सिंधु' को वापस लेने पर उनकी ‘‘बेहद गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी'' ‘‘गंभीर चिंता का विषय'' है. दो दिवसीय राष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने रविवार को कहा था, ‘‘अगर पांच सौ वर्षों के बाद राम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है, तो कोई कारण नहीं कि हम सिंधु (सिंध प्रांत, जो अब पाकिस्तान में है) वापस न ले पाएं.''

इस मुद्दे पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि नेता की भड़काऊ टिप्पणियां ‘अखंड भारत' (अविभाजित भारत) के निरर्थक दावे से प्रेरित हैं और इतिहास के विकृत दृष्टिकोण को दर्शाती हैं. 

उन्होंने कहा, ‘‘हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा की गई बेहद गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी की निंदा करते हैं.''

बलूच ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) अपने विभाजनकारी और संकीर्ण राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के विचारों को तेजी से बढ़ावा दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें :

* छत्तीसगढ़ में धुआंधार चुनाव प्रचार करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी भी उतरेंगे मैदान में
* देवरिया हत्याकांड: CM योगी आदित्यनाथ ने उपजिलाधिकारी सहित 15 कर्मचारियों को निलंबित करने का दिया आदेश
* "सनातन धर्म ही एकमात्र धर्म, बाकी...": विवाद के बीच बोले योगी आदित्यनाथ

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, CM Yogi Adityanath, Pakistan Criticises CM Yogi Adityanath Remarks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com