- प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई में डब्बा ट्रेडिंग और ऑनलाइन सट्टेबाज़ी के बड़े रैकेट के खिलाफ चार ठिकानों पर छापेमारी की है.
- ईडी की छापेमारी में 3.3 करोड़ रुपये नकदी, विदेशी करेंसी के साथ कीमती गहने, लक्ज़री घड़ियां गाड़ियां जब्त की गई हैं.
- रैकेट के मास्टरमाइंड विशाल अग्निहोत्री हैं, जो कई सट्टेबाज़ी ऐप्स के असली मालिक और ADMIN राइट्स के प्रमुख धारक हैं.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई में डब्बा ट्रेडिंग और ऑनलाइन सट्टेबाज़ी के एक बड़े रैकेट के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. ईडी ने शहरभर में 4 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय की यह कार्रवाई प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की गई, जिसकी शुरुआत इंदौर के लसूड़िया थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 0041/2025 के आधार पर हुई थी.
करोड़ों की अवैध कमाई जब्त
- ₹3.3 करोड़ की बेहिसाबी नकदी
- लग्ज़री घड़ियां और कीमती गहने
- विदेशी करेंसी
- महंगी गाड़ियां
- कैश गिनने की मशीनें जब्त की हैं
यह बरामदगी इस बात का संकेत है कि यह नेटवर्क बड़े पैमाने पर अवैध धन का संचालन कर रहा था. जांच में कई डब्बा ट्रेडिंग और ऑनलाइन सट्टेबाज़ी ऐप्स सामने आए हैं, जिनके ज़रिए यह पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा था.
- VMoney / VM Trading / Standard Trades Ltd
- IBull Capital Ltd
- LotusBook
- 11Starss
- GameBetLeague
ये ऐप्स व्हाइट-लेबल प्लेटफॉर्म्स पर आधारित थे, जिनमें ADMIN राइट्स को मुनाफे के हिस्से के आधार पर इधर-उधर किया जाता था.
मास्टरमाइंड और नेटवर्क की परतें खुलीं
ईडी की जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड विशाल अग्निहोत्री ही है, जो VMoney और 11Starss का असली मालिक है. विशाल ने LotusBook की ADMIN राइट्स 5% मुनाफे की हिस्सेदारी पर हासिल की थीं. बाद में उसने ये राइट्स धवल देवराज जैन को सौंप दिए, जिसमें विशाल ने 0.125% और जैन ने 4.875% हिस्सेदारी रखी. धवल जैन ने अपने साथी जॉन स्टेट्स उर्फ पांडे के साथ मिलकर एक व्हाइट-लेबल सट्टेबाज़ी ऐप तैयार किया, जिसे 11Starss.in के नाम से विशाल को सप्लाई किया गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश
इस पूरे रैकेट में मयूर पड्या उर्फ पड्या नाम का हवाला ऑपरेटर भी शामिल था, जो नकदी में फंड ट्रांसफर और पेमेंट्स को संभालता था. ईडी ने हवाला ऑपरेटर्स और फंड हैंडलर्स की पहचान कर ली है और उनके डिजिटल और फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स की गहराई से जांच की जा रही है.
सफेदपोशों का काला खेल
यह नेटवर्क सफेदपोश लोगों द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो तकनीकी प्लेटफॉर्म्स और हवाला चैनलों के ज़रिए सट्टेबाज़ी और अवैध ट्रेडिंग कर रहे थे. ADMIN राइट्स को मुनाफे के बंटवारे के आधार पर ट्रांसफर किया जाता था और पैसों की आवाजाही पूरी तरह कैश और हवाला सिस्टम पर आधारित थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं