सीएम सोरेन से ED बुधवार दोपहर 1 बजे सीएम दफ्तर में पूछताछ करेगी.
- जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.
- सीएम सोरेन से ED बुधवार दोपहर 1 बजे सीएम दफ्तर में पूछताछ करेगी.
- अगर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी होती है, तो उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को उनकी जगह पर सीएम बन सकती हैं.
- विधायकों ने मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन को कमान सौंपे जाने की अटकलों के बीच बिना किसी के नाम वाले एक समर्थन पत्र पर साइन भी किए हैं.
- इस मीटिंग में कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. ऐसा पहली बार है कि जब हेमंत सरकार की किसी मीटिंग में कल्पना सोरेन पहुंची हैं.
- बिहार में भी ऐसा ही हुआ था. 1997 में राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया था.
- 29 जनवरी को सुबह 7 बजे जांच एजेंसी ED उनसे पूछताछ करने दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची. सोरेन वहां नहीं मिले.
- जांच टीम ने हेमंत सोरेन के दिल्ली वाले घर से कुछ जरूरी कागजात, BMW कार और 36 लाख कैश जब्त कर ले गई.
- 27 जनवरी को हेमंत सोरेन चार्टर प्लेन से दिल्ली गए थे. वहां उन्होंने कुछ बैठकें कीं. उसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं थी.
- बीजेपी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के 'लापता' होने का दावा किया था. 'लापता' होने की चर्चा के बीच 31 घंटे बाद हेमंत सोरेन मंगलवार दोपहर को रांची आए.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Hemant Soren, ED, Jharakhand Politics Live, CM Hemant Soren