- एमवे इंडिया पर मनी सर्कुलेशन स्कीम को बढ़ावा देने के आरोप
- ईडी ने एमवे कंपनी के जब्त किए 757.77 करोड़ रुपये
- PMLA कोर्ट ने ईडी की शिकायत पर लिया संज्ञान
प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के तहत डायरेक्ट सेलिंग कंज्यूमर गुड्स कंपनी एमवे इंडिया एंटरप्राइज प्राइवेट लिमिटेड (Amway India Enterprise Pvt. Ltd.)के खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज कराई है. ईडी ने हैदराबाद के मेट्रोपॉलिटन सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायालय (PMLA Court) में ये शिकायत दर्ज कराई. अदालत ने 20 नवंबर को ईडी की इस शिकायत पर संज्ञान लिया है.
दरअसल, ईडी ने एमवे और उसके डायरेक्टरों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत तेलंगाना पुलिस द्वारा दर्ज विभिन्न एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की है. एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि एमवे सामान की बिक्री की आड़ में एक अवैध 'मनी सर्कुलेशन स्कीम' को बढ़ावा दे रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऐसे होती है धोखाधड़ी
एक बार जब नए सदस्य को किसी ऐसे व्यक्ति के माध्यम से पैसे देने के लिए राजी कर लिया जाता है, जिसने उसे कंपनी में भेजा है, तो वह एक प्रतिनिधि बन जाता है. फिर कमीशन लेने के लिए उसे नए सदस्यों को नॉमिनेट करना पड़ता है. इस तरह से ये चेन चलती रहती है. जितने नॉमिनेशन उतना ही कमिशन बढ़ता जाता है.
जितने नॉमिनेशन उतना ही कमिशन
इस तरह एमवे एक मल्टी-लेवल मार्केटिंग स्कीम ऑपरेट कर रहा है. मनी सर्कुलेशन स्कीम के जरिए ग्राहकों से बड़ी रकम जुटाई गई है. इस धोखाधड़ी से एमवे ने कुल 4050.21 करोड़ रुपये की कमाई की है.
ईडी ने जब्त किए 757.77 करोड़ रुपये
ईडी की जांच में यह भी पता चला कि कंपनी के सदस्यों से एकत्रित 2859 करोड़ रुपये डिविडेंट, रॉयल्टी और दूसरे खर्चों के पेमेंट के नाम पर विदेशी निवेशकों के बैंक अकाउंट में जमा कर दिए गए हैं. जांच के दौरान करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति बरामद हुई. इस मामले में ईडी ने 757.77 करोड़ रुपये जब्त किये हैं. मामले की जांच जारी है.
एमवे इंडिया ने जारी किया बयान
पूरे मामले पर एमवे इंडिया बयान जारी किया है. एमवे इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “वर्तमान में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर की गई अभियोजन शिकायत 2011 की जांच से संबंधित है. तब से हम विभाग के साथ सहयोग कर रहे हैं. हमने एजेंसी को समय-समय पर मांगी गई सभी जानकारी साझा की है. जब से एमवे ने 25 साल पहले भारत में अपना ऑपरेशन शुरू किया था, तब से यह कानूनी और नियामक अनुपालन के लिए प्रतिबद्ध है."
कंपनी ने कहा, "हम अपने कानूनी अधिकारों और कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए भारतीय न्यायिक प्रणाली में अपने निरंतर विश्वास को दोहराना चाहते हैं."
कंपनी ने आगे कहा, "एमवे को भारत में अपने समृद्ध इतिहास पर गर्व है. वह खुद के साथ-साथ 2,500 से अधिक कर्मचारियों और 5.5 लाख से अधिक स्वतंत्र वितरकों की रक्षा करेगा; जो लोगों को स्वस्थ, बेहतर जीवन जीने में मदद करने के उसके मिशन के लिए महत्वपूर्ण हैं."
ये भी पढ़ें:-
मनी लांड्रिंग मामला: एमवे इंडिया पर ED की बड़ी कार्रवाई, 757 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की
बैंक धोखाधड़ी मामला : यूपी के पूर्व विधायक और परिवार के सदस्यों की 72 करोड़ की संपत्ति जब्त
ईडी ने ‘न्यूजक्लिक' धनशोधन मामले में अमेरिकी अरबपति सिंघम को नया समन जारी किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं