दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस (Delahi-NCR Earthquake) किए गए हैं. गुरुवार सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर अचानक धरती कांपने लगी. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में करीब 10 सेकेंड तक धरती हिलती रही. गुरुवार सुबह से हो रही बारिश के बीच दिल्ली-एनसीआर में सुबह 9 बजकर 4 मिनट के करीब धरती जब कांपी तो लोग खौफ में आ गए. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि दफ्तरों में काम कर रहे लोगों और घरों में बैठे लोगों ने भी इसे महसूस किया. भूकंप का केंद्र दिल्ली से 51 किमी. दूर हरियाणा के झज्जर में जमीन की 10 किमी. गहराई में था.

दिल्ली के साथ ही हरियाणा के कुछ जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम और जींद में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इस बार भूकंप का केंद्र दिल्ली के बहुत ही करीब हरियाणा में था. भूकंप का केंद्र बहुत ज्यादा पास होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में इसके तेज झटके महसूस किए गए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हरियाणा के झज्जर में आज सुबह 9:04 बजे भारतीय समयानुसार रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली-एनसीआर में भी इसके तेज़ झटके महसूस किए गए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2025
(तस्वीर: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ) pic.twitter.com/dcIPRKr1VK
भारत में भूकंप (Earthquake in India)
- भारत में जनवरी से लेकर अभी तक कई जगहों पर अलग-अलग समय में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं.
- दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस साल अभी तक कई बार भूकंप महसूस किया जा चुका है. एक बार भूकंप का केंद्र हरियाणा में बताया गया.
- दिल्ली के अलावा हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं.
दिल्ली भूकंपीय क्षेत्र IV में
दिल्ली की भौगोलिक स्थिति की वजह से ऐसे भूकंप आना कोई असामान्य बात नहीं है. शहर में पहले भी कई बार ऐसे झटके महसूस किए गए हैं. साल 2020 में, राष्ट्रीय राजधानी में 3.0 तीव्रता से ज़्यादा के कम से कम तीन भूकंप आए, जिसके बाद एक दर्जन से ज्यादा झटके आए.
दिल्ली में भूकंप का खतरा ज्यादा
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, दिल्ली भूकंपीय क्षेत्र 4 में स्थित है, जहां भूकंप का खतरा ज्यादा रहता है. इस क्षेत्र में भूकंपीयता काफी ज़्यादा है, जहां आमतौर पर 5-6 तीव्रता के भूकंप आते हैं, और कभी-कभी 7-8 तीव्रता के भी. हालांकि, ज़ोनिंग एक सतत प्रक्रिया है जो बदलती रहती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं