- दिल्ली-एनसीआर समेत जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब और नोएडा में अफगानिस्तान केंद्रित भूकंप के झटके महसूस किए गए.
- भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा के हिंदुकुश क्षेत्र में था जिसकी तीव्रता 5.9 मापी गई है.
- झटके करीब 30 से 35 सेकंड तक महसूस हुए और चार देशों भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान में महसूस किए गए.
Earthquake News: दिल्ली-NCR के साथ-साथ भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब के साथ-साथ यूपी के नोएडा में भी भूकंप के झटके महसूस किए हैं. करीब 30-35 सेकेंड तक रहा हल्का झटका मससूस हुआ. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था. अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान की सीमा के आस-पास भूकंप का केंद्र बताया गया. भूकंप के झटके चार देशों भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश था. जम्मू कश्मीर, राजधानी नई दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. अफगानिस्तान में भूंकप की तीव्रता 5.9 बताई गई है. भूकंप के झटके के बीच जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें घर में लगा झूमर तेजी से हिलता नजर आया.
#WATCH | Jammu & Kashmir: An earthquake was felt in Srinagar. Chandeliers and fans were seen moving. pic.twitter.com/iFx5OTZ7uB
— ANI (@ANI) April 3, 2026
अफगानिस्तान में था केंद्र, दिल्ली-नोएडा तक हिली धरती
केंद्र: अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र
समय: 2026-04-03 16:12:58.0 UTC
तीव्रता: 5.9
अधिकेंद्र: 71.01°E 36.52°N
गहराई: 175 km
स्रोत: कश्मीर वेदर
प्राथमिक डेटा स्रोत: GFZ
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, डोडा सहित कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए.
🔴 #BREAKING | दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके pic.twitter.com/FufdigWpyn
— NDTV India (@ndtvindia) April 3, 2026
- USGS साइट के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्रबिंदु अफ़ग़ानिस्तान के जुर्म ज़िले के दक्षिण में 35 किलोमीटर दूर था.
- इस भूकंप की तीव्रता इतनी तेज़ थी कि इसके झटके कई सौ किलोमीटर दूर जम्मू कश्मीर से लेकर दिल्ली तक महसूस किये गए.
- USGS साइट के मुताबिक, इस भूकंप की गहरायी 186.4 किलोमीटर थी. आमतौर पर जब बड़े भूकंप की गहरायी ज़्यादा होती है तो सतह पर उसका असर कम होता है.
चंडीगढ़ और जीरकपुर के लोगों ने बताए भूकंप के अनुभव
न्यूज एजेंसी IANS ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर ब्रेक की है. चंडीगढ़ निवासी बलदेव चंद ने बताया, “मुझे कुछ सेकंड तक तेज झटके महसूस हुए.'' वह दूसरी मंजिल पर एक फ्लैट में रहते हैं. पंजाब के जीरकपुर स्थित एक आवासीय सोसाइटी की 11वीं मंजिल पर रहने वाले अजय कुमार ने कहा, “झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए. हमने नीचे भागने के बारे में सोचा, लेकिन झटके जल्द ही रुक गए.”
#BREAKING: An earthquake felt in J&K's Kupwara district pic.twitter.com/GIvhbWQ3Vv
— IANS (@ians_india) April 3, 2026
इससे पहले तिब्बत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. शाम 8 बजकर 12 मिनट पर तिब्बत में भी धरती हिली थी. जिसकी तीव्रता 3.2 मापी गई थी.
भूकंप क्यों आता है?
भूकंप पृथ्वी की सतह का अचानक हिलना या कांपना है. यह मुख्य रूप से प्लेट टेक्टॉनिक्स के सिद्धांत से जुड़ा है. इसके मुख्य कारणों की बात करें तो टेक्टोनिक प्लेटों की गति पृथ्वी की बाहरी परत (स्थलमंडल या लिथोस्फीयर) कई बड़ी-बड़ी टेक्टोनिक प्लेटों में बंटी हुई है. ये प्लेटें लगातार बहुत धीमी गति से (साल में कुछ सेंटीमीटर) घूमती या खिसकती रहती हैं.
जब प्लेटों के किनारे फ्रिक्शन (घर्षण) के कारण अटक जाते हैं, तो तनाव लगातार बढ़ता रहता है. जब यह तनाव इतना ज्यादा हो जाता है कि चट्टानें सहन नहीं कर पातीं, तो वे अचानक टूटती या खिसकती हैं. इस अचानक ऊर्जा मुक्ति से भूकंपीय तरंगें पैदा होती हैं, जो पृथ्वी की सतह पर कंपन पैदा करती हैं, यही भूकंप है.
यह भी पढ़ें - दिल्ली से लेकर जम्मू तक हिली धरती, आखिर बार-बार अफगानिस्तान ही क्यों है भूकंपों का 'एपिसेंटर'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं