विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2022

मुंबई से सटे पालघर जिले के डहानु तलासरी तहसील में फिर से भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं

31 अक्टूबर को भी महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु तालुका में हल्का भूकंप आया था. रिक्टर पैमाने पर जिसकी तीव्रता 3.0 मापी गई थी.

मुंबई से सटे पालघर जिले के डहानु तलासरी तहसील में फिर से भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं
डहानु तलासरी तहसील में फिर से भूकंप के झटके आए.

मुंबई से सटे पालघर जिले के डहानु तलासरी तहसील में फिर से भूकंप के झटके आए. धुंडलवाड़ी, अंबोली, धनिवरी तलासरी, बोरदी, घोलवाड़, कासा क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. आज सुबह 4:00 बजे के करीब आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 के करीब थी.

भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि, भूकंप आने से स्थानीय नागरिकों में थोड़ी देर के लिए दहशत जरूर फैल गई. पालघर जिले में कुछ साल पहले इसी तरह लगातार भूकंप के झटके आते थे.

31 अक्टूबर को भी महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु तालुका में हल्का भूकंप आया था. रिक्टर पैमाने पर जिसकी तीव्रता 3.0 मापी गई थी. जिला कलेक्ट्रेट के एक अधिकारी ने बताया कि दहानू से पूर्व की ओर 13 किलोमीटर की दूरी पर सोमवार दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

यह भी पढ़ें-

"जमीनी स्थिति खतरनाक" : चुनाव आयोग पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
ब्रिटेन में घर बनाने की योजना पर अपनी ही पार्टी में घिरे प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, झेलनी पड़ रही बगावत
सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो : खाना खाते दिखे, कोर्ट में कहा था-"छह महीने से अन्न का एक दाना नहीं खाया"


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Earthquake Tremors In Dahanu, Dahanu Talasari Tehsil Of Palghar District, Palghar District Adjacent To Mumbai, Earthquake Tremors Near Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com