विज्ञापन
This Article is From May 01, 2015

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके, सुनामी का खतरा नहीं

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके, सुनामी का खतरा नहीं
पोर्ट ब्लेयर: नेपाल में भूकंप के भयावह खबरों के बीच आज भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप के बाद विशेषज्ञों ने साफ कर दिया है कि किसी सुनामी की कोई आशंका नहीं है।

अंडमान और निकाबार द्वीप समूह भारत के पूर्वी हिस्से में स्थित है।

पिछले हफ्ते शनिवार को नेपाल में आए भूकंप में अब तक मरने वालों की संख्या 6,200 तक पहुंच चुकी है। वहां पर 7.9 तीव्रता का भूकंप आया था।

बता दें कि 2004 में हिंद महासागर में आई सुनामी के चलते इंडोनेशिया और अन्य इलाकों में 228,000 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।

वर्ष 2012 में इंडोनेशिया में आए भूकंप के बाद इस द्वीप समूह में तमाम लोगों को ऊंचे स्थान पर ले जाया गया था। यहां पर लोगों को 3.6 मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी दी गई थी जिसे बाद में खारिज कर दिया गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अंडमान निकोबार, भूकंप, सुनामी, Andaman Nicobar Island, Earthquake, Tsunami
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com