विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2017

सरदार पटेल के योगदान को भुलाने और खत्म करने का भरसक प्रयास किया गया : पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववत सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, "पहले के लोगों ने सरदार पटेल के योगदान को भुलाने और खत्म करने का भरसक प्रयास किया."

Also Read in
सरदार पटेल के योगदान को भुलाने और खत्म करने का भरसक प्रयास किया गया : पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी. (फाइल फोटो)
  • सरदार पटेल की आज जयंती है
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में यह बातें कहीं
  • सरदार पटेल के योगदान पर पीएम ने रखी बात.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एकजुट करने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत को नजरअंदाज करने के लिए पूर्ववत सरकारों पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने ध्यानचंद स्टेडियम में देश के पहले उपप्रधानमंत्री पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाते हुए कहा, "भारत विविधता से भरा देश है. एकता में अनेकता हमारी विशेषता है." पीएम मोदी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववत सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, "पहले के लोगों ने सरदार पटेल के योगदान को भुलाने और खत्म करने का भरसक प्रयास किया."

उन्होंने कहा, "लेकिन देश के लोग और युवा पटेल का और देश के निर्माण में उनके योगदान का सम्मान करते हैं." पीएम मोदी ने पटेल के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा, "सरदार पटेल ने अपनी कुशलताओं और दृढ़ता का इस्तेमाल कर विभाजन के बाद उपजी समस्याओं से देश को बचाया."

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी

उन्होंने कहा, "उन्होंने सुनिश्चित किया कि भारत छोटी-छोटी रियासतों में बंटा ना रहे." पीएम मोदी ने जोर देकर कहा, "हमारे देश को एकजुट रहना चाहिए. जो भारत पटेल ने हमें दिया, उसकी एकता को बरकरार रखने की जिम्मेदारी सभी भारतीयों की है."

पीएम मोदी ने कहा, "इसलिए सभी पीढ़ियों को जानना चाहिए कि पटेल ने एकता को कैसे बनाए रखा. हम उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहे हैं." 
VIDEO: सरदार पटेल की जयंती पर पीएम मोदी

पीएम मोदी ने देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का उल्लेख करते हुए कहा, "आज उनकी आत्मा को यह जानकर खुशी होगी कि सरदार पटेल को भुलाया नहीं गया है." पीएम मोदी ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी उनकी 33वीं पुण्यतिथि पर याद किया. (IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi On Sardar Patel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com