Bhopal Sex Racket Explainer: 'कोई भी धंधा गंदा नहीं होता...' इस फिल्मी डायलॉग को सही न माना जाए तो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गंदे धंधे की दम पर दो सगी बहनें अमरीन और आफरीन रईस बन गई. उन्होंने सेक्स रैकेट इतना पैसा कमाया कि वे झुग्गी से निकलकर एक आलीशान विला में रहने लगी. कभी जिसकी सिर्फ तम्मना थी वो लग्जरी लाइफ जीने लग गईं. लेकिन, एक ब्यूटिशियन ने थाने पहुंचकर दोनों युवतियों अमरीन और आफरीन पर दुष्कर्म करवाने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगा दिए. जांच आगे बढ़ी तो यह मामला देह व्यापार (Sex Racket) से भी जुड़ गया. अब तक इस मामले में कई खुलासे हुए हैं. सेक्स रैकेट के तार मुंबई और गुजरात से जुड़ें हैं, पुलिस ने अमरीन, आफरीन और चंदन को पकड़ लिया है. आइए, विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है, अब तक क्या सामने आया, पुलिस ने क्या कार्रवाई की, इस मामले में शामिल आरोपी कौन हैं, उन पर क्या आरोप हैं...?
सबसे पहले जानिए क्या है मामला ?
दरअसल, हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की रहने वाली एक ब्यूटीशियन पीड़िता ने सगी बहनों अमरीन और आफरीन पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने, दुष्कर्म कराने और धमकी देने के आरोप लगाए. पुलिस शिकायत में उसने कहा कि काम दिलाने के बहाने से दोनों बहने दिसंबर 2025 में उसे अहमदाबाद ले गईं, जहां उनके रिश्तेदार यासिर ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद बिलाल और चानू ने भी उसके साथ अलग-अलग समय में दुष्कर्म किया. ये दोनों आरोपी भी सगी बहनों के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. ब्यूटीशियन की शिकायत के बाद मामला सुर्खियों में आया तो एक और युवती सामने आई. उसने पुलिस को बताया कि वह भोपाल में रहती और अमरीन के घर पर काम करती थी. एक दिन अकेला पाकर चंदन यादव (अमरीन का कथित प्रेमी) उसके साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी. इस दौरान उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए गए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जानें लगा.
इस्लाम अपनाने का बनाया गया दबाव

अच्छी जिंदगी का लालच, निशाने पर गरीब लड़कियां
पुलिस के शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी सगी बहनें अमरीन और आफरीन गरीब लड़कियों को टारगेट करती थी. उन्हें नौकरी का लालच दिया गया. साथ ही खाने-पीने और रहने की सुविधा के साथ 10 हजार रुपये महीने में घर के काम की नौकरी ऑफर की जाती थी. इससे मजबूरी का शिकार लड़कियां उनके जाल में फंस जाती थी. नौकरी शुरू होने के बाद उन पर सैक्स रैकेट में शामिल होने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू किया जाता था. पीड़िताओं का आरोप है कि उन्हें जबरन रईसजादों की पार्टियों में शामिल होने के बाद पब, क्लब और लाउंज में ले जाया जाता था. जहां, उन्हें शराब और एमडी (MD) जैसे ड्रग्स दिए जाते थे. इसके बाद बेहोशी की हालत में उनके साथ दुष्कर्म कराया जाता था.
गुजरात और मुंबई से भी जुड़े तार
कौन है अमरीन और आफरीन?
आरोपी सगी बहने पहले भोपाल के अब्बास नगर की एक मामूली झुग्गी में रहती थीं. कुछ समय पहले उन्होंने आशिमा मॉल के पास 'सागर रॉयल विला' जैसे पॉश इलाके के एक आलीशान विला लिया और उसमें रहने लगीं. बताया जा रहा है कि आरोपी चंदन यादव जो अमरीन का प्रेमी बताया जा रहा है, वह भी उसके साथ उसी विला में रहता था. पुलिस का मानना है कि आरोपी सेक्स रैकेट से हो रही कमाई से ही लग्जरी लाइफ जी रहे थे. दोनों बहने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. वे तरह तरह के रील शेयर करती रहती थीं.
पुलिस ने क्या कार्रवाई ?
धर्मांतरण और सेक्स रैकेट के इस मामले में पुलिस ने आरोपी सगी बहनों अमरीन और आफरीन व चंदन को गिरफ्तार कर दिया है. इस केस में शामिल तीन अन्य आरोपियों बिलाल, चानू और यासिर की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द तीनों आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है. इस दौरान और भी खुलासे हो सकेत हैं. पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन जुड़ा हुआ है.
झुग्गी से विला और फिर जेल: भोपाल में धर्मांतरण-सेक्स रैकेट चलाने वाली दो बहनें गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं