विज्ञापन

AAP का दिल्ली सरकार पर साइकिल खरीद में घोटाले का आरोप

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार में साइकिल खरीद पर घोटाले का आरोप लगाया है. आप का दावा है कि बाजार में 4200 रुपए में मिलने वाली साइकिल सरकार ने थोक में करीब 7 हजार रुपए में खरीदी. आप के इस आरोप पर दिल्ली सरकार के मंत्री ने जवाब भी दिया है.

AAP का दिल्ली सरकार पर साइकिल खरीद में घोटाले का आरोप
AAP ने दिल्ली सरकार पर साइकिल खरीद में घोटाले का आरोप लगाया है. जिस पर मंत्री आशीष सूद ने जवाब दिया है.
NDTV
  • आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार में साइकिल खरीद में घोटाले का आरोप लगाया है.
  • AAP का दावा है कि दिल्ली में गरीब छात्राओं को बांटने के लिए खरीदी गई साइकिल में घोटाला हुआ है.
  • AAP का कहना है कि 4,200 की साइकिल बीजेपी सरकार ने 6,957 के हिसाब से खरीदा, इस पर मंत्री ने जवाब दिया है.
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार में साइकिल खरीद में घोटाले का आरोप लगाया है. AAP का दावा है कि दिल्ली में गरीब छात्राओं को बांटने के लिए खरीदी गई 1 लाख 30 हजार साइकिलों की खरीद में महाघोटाला हुआ है. न सही रिम, न सही टायर, ऊपर से लोकल पार्ट्स वाली साइकिलों को ‘Hero High Class Skyler' बताकर छात्राओं को बांट दिया गया है. आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को एक प्रेस कॉफ्रेंस में साइकिल खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि जो साइकिल ओरिजिनल पार्ट्स के साथ बाजार में सिर्फ ₹4,200 में मिलती है, बीजेपी सरकार ने उसे ₹6,957 प्रति साइकिल के हिसाब से खरीदा.

आप ने प्रेस कॉफ्रेंस में दो साइकिल भी दिखाई

प्रेस कॉफ्रेंस में आप नेता हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा गरीब छात्राओं को दी गई साइकिल भी दिखाई. साथ ही एक साइकिल जो बाजार से खरीदी गई थी, उसे भी दिखाया. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘लाल रंग की साइकिल की रसीद मेरे नाम पर कटी है. इसकी मूल कीमत 4000 रुपए है. इस पर 200 रुपए का टैक्स लगा है. इस तरह यह साइकिल उन्हें 4200 रुपए में पड़ी है." 

बाजार में 4200 में मिलने वाली साइकिल सरकार ने थोक में 6957 रुपए में ली

फिर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने टेंडर के जरिए भगवा रंग की साइकिल खरीदी है. सरकार ने थोक में ऐसी 1 लाख 30 हजार साइकिलें खरीदी हैं. हैरानी की बात यह है कि थोक में खरीदने के बाद भी सरकार को एक साइकिल 6957 रुपए की पड़ी है. 

आशीष सूद बोले- हमने GeM पोर्टल से साइकिल की खरीद की

साइकिल खरीद में आप द्वारा लगाए गए आरोप पर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने जवाब दिया है. दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र के बाद आयोजित एक प्रेस कॉफ्रेंस में आशीष सूद ने विपक्ष के आरोप पर कहा कि- विपक्ष बौखलाया हुआ है. हमारी साइकिल GeM पोर्टल से खरीदी गई है. जैम 10 साल से एक पारदर्शी पोर्टल है. 

उन्होंने यह भी बताया कि जैम पोर्टल पर यदि किसी बीड में कोई कमी होती है, कोई शिकायत होती है तो जैम उसे पास नहीं करता है. जैम पोर्टल से पास करने के बाद ही हमने साइकिल खरीद योजना को मंजूरी दी है. 

उन्होंने आगे कहा कि 31 तारीख को साइकिल बंट गई है.  दो दिन बाद विपक्ष ने अपने किसी आदमी से शिकायत करवा कर, यदि सवाल उठाए तो हम क्या कह सकते हैं. जैम पर कोई सवाल नहीं उठा है. उन्होंने डेट वाइज अलग-अलग घोटालों के आरोप लगाने का भी जिक्र किया है. 

जानिए क्या है GeM पोर्टल

मालूम हो कि जीईएम (GeM) यानी Government e Marketplace भारत सरकार का आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल है. इसे अगस्त 2016 में शुरू किया गया था. इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए केंद्र और राज्य सरकार के विभाग, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSUs) और पंचायतें अपनी जरूरत का सामान और सेवाएं सीधे वेंडर्स से खरीदती हैं. आम बोलचाल में इसे GeM पोर्टल कहा जाता है. 

यह भी पढ़ें - साइकिल घोटाले का आरोप लगा मंत्री आशीष सूद का इस्तीफा मांगने साइकिल से विधानसभा पहुंचे AAP विधायक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi AAP, Aam Aadmi Party, Saurabh Bhardwaj, Ashish Sood, GeM Portal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com