- दिल्ली के द्वारका में नाबालिग अक्षत्र की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 23 वर्षीय साहिल की जान ले ली थी
- पुलिस अक्षत्र के बालिग होने की जांच कर रही है, जबकि परिवार उसे बालिग ही ठहरा रहा है
- आरोपी अक्षत्र के पिता के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा क्योंकि उन्होंने नाबालिग बेटे को गाड़ी चलाने दिया
रील बनाने की सनक क्या कर सकती है,दिल्ली के द्वारका में दिल दहला देने वाले हादसे ने साबित कर दिया है. उस मौत वाली स्कॉर्पियो को चलाने वाले नाबालिग अक्षत्र पर शिकंजा कसता दिख रहा है,लेकिन रफ्तार के एक्सीलेटर पर पैर रख उसने एक मां के जिगर के टुकड़े को सदा के लिए छीन लिया. किसी के सपनों और भविष्य को कुचलने की सजा क्या हो,यो तो कोर्ट तय करेगी पर उससे पहले दिल्ली पुलिस ने आरोपी अक्षत्र के बालिग होने की भी जांच कर रही है. बर्थ सर्टिफिकेट में जन्म का साल 2009 है पर परिवार उसे बालिग ठहरा रहा है. पुलिस अब आरोपी लड़के के पिता के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल करेगी. पिता पर दिल्ली पुलिस इस आधार पर केस दर्ज करेगी कि उन्होंने जानते हुए भी अपने नाबालिग बेटे को एसयूवी चलाने की परमिशन क्यों दी.
दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में आरोपी के पिता भी शामिल
डीसीपी अंकित सिंह ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि द्वारका एक्सीडेंट मामले में पिता भी चार्जशीट का हिस्सा होंगे क्योंकि उन्होंने आरोपी बेटे अक्षत्र को नाबालिग होने के बाद भी गाड़ी चलाने की छूट दी जिसके बाद उसने न आव देखा न ताव और 23 वर्षीय साहिल धनेश्रा की जिंदगी छीन ली. डीसीपी अंकित सिंह ने आगे बताया कि हमें 3 फरवरी को इस एक्सीडेंट की जानकारी मिली थी. 3 बजकर 57 मिनट पर एक पीसीआर कॉल में पता चला कि द्वारका में लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास एक एक्सीडेंट हुआ है. वहां पर एक बाइक का एक्सीडेंट हुआ था. उसे एक स्कॉर्पियो सवार ने टक्कर मारी थी और एक कैब को भी नुकसान पहुंचाया था. गाड़ी चलाने वाले लड़के का बर्थ सर्टिफिकेट देखने पर पता चला कि वह नाबालिग है और उसकी उम्र 17 साल है.डीसीपी अंकित सिंह ने आगे कहा कि आरोपी बेटे को सुधार गृह भेज दिया है और आगे की जांच जारी है.
VIDEO | Delhi: “Father will be charge sheeted for allowing minor to drive vehicle”, says DCP Ankit Singh on the accident in Dwarka in which a 23-year-old man was killed.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 17, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Ehdwdzccci
उस दिन का सीसीटीवी वीडियो भी आया
अब दिल्ली पुलिस के पास हादसे के दिन वाला वीडियो भी आया है जो देखने भर से आपके अंदर सिहरन पैदा कर देगा. वीडियो देखने पर साफ पता चल रहा है कि इस दिन सड़क पर ट्रैफिक सामान्य था, लेकिन तेज रफ्तार वाहन ने कुछ ही सेकंड में हालात बदल दिए.यह वीडियो हादसे से ठीक पहले का बताया जा रहा है, जिसमें एक कार तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ती दिखाई देती है. स्कॉर्पियो ने पहले सामने से आ रही साहिल की बाइक को उड़ाया और फिर एक खड़ी कार से जा भिड़ी.
दिल्ली द्वारका एक्सीडेंट से संबंधित नया वीडियो आया सामने
— NDTV India (@ndtvindia) February 17, 2026
आरोपी की बहन हादसे के दौरान वीडियो बना रही थी#Sahil | #Delhi pic.twitter.com/ZDHP4WnLNm
मृतक साहिल की मां का रो-रोकर बुरा हाल
इस हादसे में मारे गए मात्र 23 साल के साहिल की मां के लिए तो जैसे पूरी जिंदगी ही उजड़ ही गई. बेटे को विदेश भेजने के सपना था. साहिल ने अपना फ्यूचर सोच लिया था.उसके कमरे में रखे मैडल इस बात की गवाही देते हैं कि वह कितना होनहार था. मां इन्ना माकन का कहना है कि मेरे बेटे की मौत रोड रैश में हुई है. मां ने कहा कि मेरी जिंदगी उजड़ गई.मेरा एक ही बच्चा था,अब मैं क्या करूंगी? मैं अपने बच्चे के लिए न्याय चाहती हूं.कृपया मेरा साथ दीजिए. मेरे बच्चे की मौत बेकार नहीं जानी चाहिए.इससे एक मिसाल बननी चाहिए ताकि किसी और का बच्चा ऐसी मनमानी,रैश ड्राइविंग या पैसे के घमंड के कारण सड़क पर अपनी जान न गंवाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं