विज्ञापन

उसने मेरे लिए जो लिखा था वो मैंने अब भी संभाल रखा है- थम नहीं रहे हादसे में मारे गए साहिल की मां के आंसू-VIDEO

साहिल की मां ने NDTV से बातचीत में बताया कि मैंने उसके पिता से कुछ नहीं लिया. जब साहिल दो साल का था, तब मैं उसे लेकर निकली, उसके बाद मैंने दिन-रात काम किया. मैंने साहिल की पढ़ाई-लिखाई, लालन-पालन में कोई कमी नहीं छोड़ दिया. मेरे जीने का बस एक मकसद है मेरे बच्चे को इंसाफ दिलाना है.

बेटे साहिल का जिक्र करते-करते फूट-फूट कर रोने लगी मां इन्ना माकन.
  • दिल्ली के द्वारका इलाके में साहिल की स्कॉपिर्यो से टक्कर के कारण बाइक हादसे में ऑन स्पॉट मौत हो गई थी.
  • साहिल की मां ने बेटे की मौत के बाद रोते हुए इंसाफ की मांग की और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट में सुधार की बात कही.
  • इन्ना माकन ने बताया कि उन्होंने बेटे साहिल को अकेले ही पाल-पोसा और अब उनका मकसद बेटे को न्याय दिलाना है.
नई दिल्ली:

दिल्ली सड़क हादसे में जवान बेटे की मौत के बाद मां के विलाप का वीडियो देख हर किसी का कलेजा कांप जा रहा है. साहिल की मौत के बाद उनकी मां इन्ना माकन ने जो कुछ कहा, वह दिल दहलाने वाला है. सिंगल मदर इन्ना ने अकेले ही बेटे साहिल को पाल-पोस कर बड़ा किया था. अब बेटे की मौत के बाद इन्ना के आंखों के आंसू सूख नहीं रहे हैं. मंगलवार को NDTV की टीम जब इन्ना से बात करने उनके घर पहुंची तो मां का विलाप देख कलेजा हाथ को आ गया. फूट-फूट कर रो रही इन्ना को रिपोर्टर ने सहारा दिया. इस दौरान रोते-रोते इन्ना ने जो कुछ कहा, वह एक मां के दुख की इंतहा है. 

वह हमेशा अपने आप को मोटिवेट रखा करते थेः साहिल की मां

साहिल की मां ने NDTV से बात करते हुए कहा, मेरा बेटा बहुत केयरिंग था, वह हमेशा अपने आप को मोटिवेट रखा करता था. हर समय कुछ न कुछ सोचता रहता था. मुझे बताता भी था कि ये करना है, वो करना है. जब वो दो साल का था, तब मैं उसे लेकर पति के घर से निकल गई थी. तब से मैंने दिन रात मेहनत कर उसे पाला-पोसा. 

मेरे जीने का मकसद बच्चे को इंसाफ दिलाना हैः इन्ना

साहिल की मां ने आगे कहा कि मैंने उसके पिता से कुछ नहीं लिया. जब साहिल दो साल का था, तब मैं उसे लेकर निकली, उसके बाद मैंने दिन-रात काम किया. मैंने साहिल की पढ़ाई-लिखाई, लालन-पालन में कोई कमी नहीं छोड़ दिया. मेरे जीने का बस एक मकसद है मेरे बच्चे को इंसाफ दिलाना है.

NDTV से बात करतीं साहिल की मां इन्ना माकन.

NDTV से बात करतीं साहिल की मां इन्ना माकन.

रोती हुईं बोलीं मां- साहिल के कार्ड्स मैंने संभाल रखे हैं

इन्ना ने बताया कि साहिल ने मेरे लिए को कार्ड्स बनाए, जो कुछ लिखा, वह सब मैंने संभाल कर रखा है. मैंने उसके बचपन के कपड़े तक संभाल रखे हैं. मैं कहा करती थी अब तो तू बड़ा हो गया है. अब तेरे बच्चे होंगे तो मैं उन्हें ये कपड़े और कार्ट्स दिखाऊंगी. 

'उम्र के हिसाब से किसी को मासूम नहीं समझा जाना चाहिए'

साहिल की मां इन्ना ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट में सुधार की मांग की है. उन्होंने कहा कि मैं न्याय चाहती हूं, उम्र से किसी को मासूम नहीं समझा जा सकता. आरोपी 17 साल का है. यह बॉर्डर है. जो सिस्टम है, वह बहुत सही नहीं है. उम्र के हिसाब से किसी को मासूम नहीं समझा जा सकता था. 

साहिल की मां ने कहा- आरोपी अक्षत्रा के नाम पर आए हैं कई चालान

उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी अक्षत्रा सिंह, पिता नरेंद्र सिंह के नाम से कई चालान आए हैं. वह ओवर स्पीड का पहले से आरोपी है. रील के बारे में इन्ना ने बताया कि जो रील सामने आया है, उसमें साफ नजर आ रहा है कि वो लोग बना रहे थे. सोशल मीडिया के जरिए ही वो रील हमें  भी मिला. 

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस अपना काम जानती है, मुझे बस न्याय चाहिएः इन्ना

पुलिस से क्या कहना चाहेगी... इस पर इन्ना ने कहा कि पुलिस को अपना काम खुद करना है. मैं पुलिस को कुछ नहीं कह रही. पुलिस अपने काम के बारे में जानती है. मैं केवल न्याय चाहती हूं. मेरे बेटे को इंसाफ दिलाना ही अब मेरे जीवन का मकसद है. मालूम हो कि साहिल की मौत 3 फरवरी को दिल्ली के द्वारका इलाके में हुए एक हादसे में हो गई थी. 

स्कॉपिर्यो की टक्कर में हुई थी ऑन स्पॉट मौत

बताया गया कि उस रोज साहिल अपनी R-15 बाइक से जा रहा था. तभी एक तेज रफ्तार स्कॉपिर्यो की टक्कर में उसकी ऑन द स्पॉट मौत हो गई थी. हालांकि इस हादसे की चर्चा तब शुरू हुई जब साहिल की मां ने रोते हुए इंसाफ की मांग की अपील की. यह वीडियो सोमवार को वायरल हुई. जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में है.

यह भी पढ़ें - साहिल की मौत से सबक जरूरी, नाबालिग रोज कर रहे 16 हादसे... जानिए कौन सा राज्य सबसे खतरनाक?

लेखक के बारे में
img
सिक्ता देव
Consultant
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Road Accident, Delhi Dwarka Accident, Sahil Dhaneshra, Sahil Dhaneshra Death, Sahil Dhaneshra Dwarka Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com