शराब के नशे में धुत कुछ युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें चार युवक बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर पर बालकनी पर बने स्लैब पर बैठकर हंगामा कर रहे हैं और आपस में झगड़ते हुए ऊपर से कूदने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद अब पुलिस इन युवकों की तलाश कर रही है.
वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ईकोटेक विलेज-3 का बताया जा रहा है. इसमें साफ दिख रहा है कि कुछ युवक शराब के नशे में सोसाइटी के भीतर उत्पात मचा रहे हैं, फिर वो बालकनी पर बनी स्लैब पर जाकर बैठ जाते हैं, इसको देखकर सोसाइटी के लोगों में हड़कंप मच जाता है. जब लोग उन लड़कों को वहां से उठाने की कोशिश करते हैं, तो ये लड़के गाली गलौज करने लगते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि मामला रविवार देर रात का है. ये लोग पांचवीं मंजिल पर रहते हैं. सभी बैचलर युवक हैं.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों ने चिंता जताई कि शराब के नशे में ये स्टंटबाजी है या सुसाइड करना? क्या ये माहौल सोसाइटी के लिए ठीक है? इसका असर आसपास रहने वाली फैमिली और बच्चों पर क्या होगा?
ईकोटेक विलेज-3 के निवासियों का कहना है कि इन बैचलर लड़कों की ये पहली हरकत नहीं है. इससे पहले भी ये काफी बदतमीजियां कर चुके हैं. अब यहां के निवासी इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इन युवकों की तलाश कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं