विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2017

डोनाल्ड ट्रंप ने नरेंद्र मोदी को बताया 'महान प्रधानमंत्री', कहा- 'आपका स्वागत करना सम्मान की बात' - खास बातें

पीएम नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के प्रति आभार जताया.

डोनाल्ड ट्रंप ने नरेंद्र मोदी को बताया 'महान प्रधानमंत्री', कहा- 'आपका स्वागत करना सम्मान की बात' - खास बातें
व्हाइट हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी और अमेेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
वाशिंगटन:
  1. एक विशेष भाव के तौर पर पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया व्हाइट हाउस के साउथ पोर्टिको तक आए. यह पीएम मोदी की ट्रंप से पहली मुलाकात है.
  2. ट्रंप और उनकी पत्नी ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और व्हाइट हाउस में भीतर जाने से पहले वे एक-दूसरे से संक्षिप्त बातचीत करते हुए और हालचाल पूछते हुए दिखे.
  3. जब दोनों नेता बातचीत के लिए बैठे तो ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करना उनके लिए सम्मान की बात है. हाल ही में उन्होंने मोदी को 'सच्चा मित्र' कहा था.
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'वह (नरेंद्र मोदी) इतने महान प्रधानमंत्री हैं. मैं उनके साथ बात करता रहा हूं और उनके बारे में पढ़ता रहा हूं. वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं.'
  5. ट्रंप ने कहा, 'आर्थिक रूप से और कई अन्य मायनों में भारत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. मैं इसके लिए उन्हें बधाई देना चाहूंगा.'
  6. पीएम मोदी ने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए ट्रंप और उनकी पत्नी के प्रति आभार जताया.
  7. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मेरा स्वागत भारत के 125 करोड़ नागरिकों का स्वागत है. मैं इसके लिए राष्ट्रपति और प्रथम अमेरिकी महिला के प्रति दिल से आभार जताता हूं.'
  8. उन्होंने कहा कि ट्रंप भारत की प्रगति और आर्थिक तरक्की पर ध्यान देते रहे हैं.
  9. पीएम मोदी ने याद किया कि ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने से पहले 2014 में भारत की यात्रा की थी और अच्छी टिप्पणियां की थीं.
  10. प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच बैठक से ठीक पहले अमेरिका ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के नेता सैयद सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Modi-Trump Meeting, Narendra Modi US Visit, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com