विज्ञापन

हवा में बिगड़ी पायलट की तबीयत,दोहा-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट तुरंत मस्कट की ओर मोड़ी गई

मस्कट में इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद तुरंत पायलट का मेडिकल चेकअप किया गया. वहीं यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए एक वैकल्पिक प्लेन और क्रू सदस्यों की एक नई टीम का इंतजाम किया.

हवा में बिगड़ी पायलट की तबीयत,दोहा-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट तुरंत मस्कट की ओर मोड़ी गई
दोहा से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में पायलट की तबीयत बिगड़ी.
  • दोहा से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में पायलट की अचानक तबीयत खराब होने पर विमान मस्कट की ओर मोड़ा गया
  • मस्कट में लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम ने तुरंत पायलट की जांच की और उन्हें अस्पताल ले जाया गया
  • यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए इंडिगो ने वैकल्पिक विमान और नई क्रू टीम का इंतजाम किया है

दोहा से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट के एक पायलट की तबीयत हवा में अचानक खराब हो गई, जिसके बाद प्लेन को तुरंत मस्कट की ओर मोड़ दिया गया. दरअसल पायलट-इन-कमांड ने अस्वस्थ होने की सूचना दी थी. उनको तुरंत मेडिकल हेल्प की जरूरत थी. घटना गुरुवार की है. फ्लाइट 6E 1302 को सुरक्षित रूप से मस्कट की ओर मोड़ा गया. फ्लाइट लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम ने तुरंत पायलट का चेकअप किया.  इसके बाद पायलट को अस्पताल ले जाया गया. उनकी तबीयत अब ठीक है. 

हवा में बिगड़ी पायलट की तबीयत

हालांकि यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए इंडिगो ने एक वैकल्पिक प्लेन और क्रू सदस्यों की एक नई टीम का इंतजाम किया. यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट भेजी जा रही है.  इंडिगो ने एक बयान जारी कर कहा, 3 सितंबर 2026 को दोहा से बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ़्लाइट 6E 1302 को मस्कट की ओर मोड़ दिया गया, क्योंकि एक क्रू सदस्य को तुरंत मेडिकल हेल्प की जरूरत थी.

यात्रियों को दिया जा रहा रिफ्रेशमेंट

फ्लाइट लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम ने क्रू मेंबर की जांच की और अब वे बेहतर महसूस कर रहे हैं. एयरलाइन ने आगे कहा कि बेंगलुरु की यात्रा जारी रखने के लिए एक वैकल्पिक विमान और क्रू की नई टीम का इंतजाम किया गया है. मस्कट में इंतजार कर रहे यात्रियों को रिफ्रेशमेंट और रेगुलर अपडेट दिया जा रहा है.'

यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

इंडिगो ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो इसकी पूरी कोशिश की जा रही है. मस्कट में प्लेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को रिफ्रेशमेंट और समय पर अपडेट दिया जा रहा है ग्राहकों, क्रू और विमान की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

ये Video भी देखें :दुबई से आ रही इंडिगो की फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग

ये भी पढे़ं-गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में खराबी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IndiGo Flight, Doha Bengaluru Flight, Indigo Flight Diversion, Pilot Medical Emergency, IndiGo Pilot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com