विज्ञापन
This Article is From May 12, 2024

दिल्ली: हत्या से पहले डॉक्टर को किया था टॉर्चर, पुलिस को पालतू कुत्ते से हत्यारों की पहचान की उम्मीद

पुलिस को डॉक्टर के उस पालतू कुत्ते मौली से भी हत्यारों की पहचान की उम्मीद है, जिसे उन्होंने बाथरूम में बंद कर दिया था. पुलिस ने जब उसे बाहर निकलवाया, तो वह बुरी तरह से रो रहा था.

दिल्ली: हत्या से पहले डॉक्टर को किया था टॉर्चर, पुलिस को पालतू कुत्ते से हत्यारों की पहचान की उम्मीद
पॉल अपनी पत्नी नीना पॉल के साथ रहते थे. हत्या हुई के समय उनकी पत्नी काम पर थीं
नई दिल्ली:

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जंगपुरा इलाके में एक बुजुर्ग डॉक्टर को मारने से पहले हत्यारों ने उन्हें बेरहमी से टॉर्चर किया था. पुलिस जांच में ये बात सामने आई है. पुलिस के अनुसार डॉक्टर को मारने से पहले पट्टे से उनका गला घोंटा गया और सिर पर किसी वस्तु से हमला किया गया. डॉक्टर योगेश चंद्र पॉल (63) शुक्रवार को जंगपुरा एक्सटेंशन स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे और उनके हाथ बंधे हुए थे. पुलिस ने पॉल के घर के पास एक सीसीटीवी कैमरे से फुटेज हासिल की जिसमें चार संदिग्ध नजर आए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक संदिग्ध बाहर खड़ा था, जबकि अन्य तीन घर में घुसे. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पॉल की पिटाई की, उनका मुंह बंद कर दिया और उन्हें कुर्सी से बांध दिया.

रसोई में ले गए और फिर किया मर्डर

अधिकारी ने बताया कि आरोपी पॉल को कुर्सी से बांधकर रसोई में ले गए, जहां उन्होंने उनके सिर पर किसी वस्तु से हमला किया और कुत्ते के पट्टे से उसका गला घोंट दिया. आरोपियों ने पॉल के कुत्ते को बाथरूम में बंद कर दिया था और वहां भागने से पहले उन्होंने घर में तोड़फोड़ की.

हत्या के वक्त ड्यूटी पर थीं डॉक्टर पत्नी

पुलिस ने हत्या और डकैती का मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. पॉल अपनी पत्नी नीना पॉल के साथ रहते थे. नीना दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हैं. जब उनके पति की हत्या हुई, तब वह काम पर थीं. उनकी एक बेटी कनाडा में रहती है और दूसरी बेटी नोएडा में रहती है. दोनों शादीशुदा हैं.

दिल्ली में इतने असुरक्षित क्यों है बुजुर्ग?

पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए है जिनमें बुजुर्ग लोगों पर हमले हुए है और फिर लूट को अंजाम दिया गया है, आमतौर पर लूट के लिए आरोपी ऐसे लोगों पर हमला करता हैं जो अकेले हो या बुजुर्ग हो. आज कल बच्चे बाहर नौकरियों के लिए चले जाते है और पीछे अपने बुजुर्ग माता पिता को नौकरों के हवाले छोड़ देते है. जिसके चलते ऐसे मामले सामने आ रहे है.

डॉक्टर का कुत्ता खोलेगा हत्यारों का राज! 

हत्यारे बहुत शातिर थे और वारदात के बाद वहां पड़ा महंगा फोन और लैपटॉप लेकर नहीं गए. आरोपियों को अंदाजा था कि यह गलती उनको भारी पड़ सकती है, पुलिस उन तक पहुंच सकती है.

बुरी तरह रोने लगा कुत्ता

पुलिस को डॉक्टर के उस पालतू कुत्ते मौली से भी हत्यारों की पहचान की उम्मीद है, जिसे उन्होंने बाथरूम में बंद कर दिया था. पुलिस ने जब उसे बाहर निकलवाया, तो वह बुरी तरह से रो रहा था. पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड में कोई करीबी व्यक्ति भी शामिल हो सकता है, जिसने कुत्ते को काबू कर बाथरूम में बंद किया होगा.

ये भी पढ़ें- 90 नहीं, अब 30 दिन का नोटिस पीरियड... नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों को HDFC ने क्यों दी राहत?

Video : CM Kejriwal का Delhi में रोड शो, AAP और Congress कार्यकर्ता एक जगह जुटे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime News, Crime News, Yogesh Chandra Pau, Yogesh Chandra Paul Murder Delhi, Yogesh Chandra Paul Tortured Murdered Cctv Footage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com