महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना वायरस के 2021 में रिकॉर्ड मामलों के बीच जनता के साथ कारोबारियों को भी चेताया है. ठाकरे ने कहा कि हमें सख्त लॉकडाउन के लिए बाध्य न करें और इसे अंतिम चेतावनी माना जाए.
उद्धव ठाकरे ने होटल और रेस्तरां को अपने परिसरों में कोरोना के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा. मुख्यमत्री ने कहा कि लॉकडाउन जैसे कठोर उपायों को लागू करने के लिए मजबूर नहीं किया जाए.मुख्यमंत्री ने होटल और रेस्तरां समूहों, शॉपिंग सेंटर के प्रतिनिधियों के साथ डिजिटल बैठक में कहा, ‘हमें सख्त लॉकडाउन लागू करने के लिए बाध्य न करें. इसे अंतिम चेतावनी मानकर सभी नियमों का पालन करें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को यह मालूम होना चाहिए कि आत्म-अनुशासन और प्रतिबंधों के बीच अंतर है. महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना के 15,602 नये मामले दर्ज किये गये. इससे कुल कोरोना केस 22,97,793 तक पहुंच गए. इस महामारी से 88 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 52,811 हो गई.
ठाकरे ने कहा कि उनकी सरकार महामारी के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है और लोगों से इस तरह के कठोर निर्णय लेने से बचने के लिए सहयोग करने को कहा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं