कर्नाटक को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. डीके शिवकुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. डीके को राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनका शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन स्थित ग्लास में हुआ. शपथ के दौरान डीके शिवकुमार ने एक हाथ में संविधान की कॉपी रखी थी. डीके के शपथ ग्रहण में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांदी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और केरल के सीएम वीडी सतीशन भी मौजूद रहे.
कौन-कौन बना मंत्री?
डीके शिवकुमार (मुख्यमंत्री)
जी. परमेश्वर (डिप्टी सीएम)
केएच मुनियप्पा (मंत्री)
केजे जॉर्ज (मंत्री)
एमबी पाटिल (मंत्री)
रामालिंगा रेड्डी (मंत्री)
सतीश जारकीहोली (मंत्री)
कृष्णा बायरे गौड़ा (मंत्री)
प्रियांक खड़गे (मंत्री)
यू. टी. खादर (मंत्री)
ईश्वर खंड्रे (मंत्री)
यतींद्र सिद्धारमैया (मंत्री)
बैरथी सुरेश (मंत्री)
शरण प्रकाश (मंत्री)
जी. परमेश्वर बने डिप्टी सीएम
कर्नाटक की डीके शिवकुमार की सरकार में जी. परेश्वर को डिप्टी सीएम बनाया गया है.
#WATCH | Bengaluru: Dr G Parameshwara takes oath as the Deputy Chief Minister of Karnataka.
— ANI (@ANI) June 3, 2026
(Video Source: Congress) pic.twitter.com/QzDb7gRbaX
डीके शिवकुमार बने मुख्यमंत्री
डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इसके साथ ही कर्नाटक में शिवकुमार की सरकार बन गई है.
🔴#BREAKING | कर्नाटक को मिला नया मुख्यमंत्री: डीके शिवकुमार ने ली शपथ#DKShivakumar #KarnatakaCM @ashutoshjourno pic.twitter.com/VsGrZRdZFu
— NDTV India (@ndtvindia) June 3, 2026
डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह शुरू
VIDEO | Bengaluru: Governor Thaawarchand Gehlot, Congress president Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP and party MP Rahul Gandhi and party leader Siddaramaiah arrives at Lok Bhavan.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 3, 2026
(Source: Third Party) pic.twitter.com/zX6gKPN8hQ
संभावित मंत्रियों की लिस्ट आई सामने
* डी. के. शिवकुमार – मुख्यमंत्री (CM) – वोक्कालिगा समुदाय
* डॉ. जी. परमेश्वर – उपमुख्यमंत्री (DCM) – दलित समुदाय
* के. एच. मुनियप्पा – मंत्री – दलित समुदाय
* के. जे. जॉर्ज – मंत्री – ईसाई समुदाय
* एम. बी. पाटिल – मंत्री – लिंगायत समुदाय
* रामलिंगा रेड्डी – मंत्री – रेड्डी समुदाय
* सतीश जारकीहोली – मंत्री – अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय
* कृष्णा बायरे गौड़ा – मंत्री – वोक्कालिगा समुदाय
* प्रियांक खड़गे – मंत्री – दलित (दाएं हाथ) समुदाय
* यू. टी. खादर – मंत्री – मुस्लिम समुदाय
* ईश्वर खंड्रे – मंत्री – लिंगायत समुदाय
* यतींद्र सिद्धारमैया – मंत्री – कुरुबा समुदाय
* बैरथी सुरेश – मंत्री – कुरुबा समुदाय
* शरण प्रकाश पाटिल – मंत्री – लिंगायत समुदाय
शिवकुमार ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए सिद्धरमैया, येदियुरप्पा, देवेगौड़ा को आमंत्रित किया
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने बुधवार को निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा से मुलाकात कर उन्हें अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया. इस समारोह में शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शिवकुमार ने यहां सिद्धरमैया के आवास 'कावेरी' पर जाकर उनसे मुलाक़ात की और शपथ ग्रहण समारोह से पहले उनके प्रति आभार व्यक्त किया. यह समारोह लोक भवन के ग्लास हाउस में शाम चार बजकर पांच मिनट पर आयोजित किया जाएगा. इसके बाद, मुख्यमंत्री पद के लिए नामित शिवकुमार ने यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा के आवास पर जाकर उन्हें समारोह के लिए आमंत्रित किया.
कुछ देर में शपथग्रहण, तैयारियों का जायजा ले रहे डीके शिवकुमार के भाई
डीके शिवकुमार का शपथग्रहण समारोह अब कुछ ही देर में शुरू होने वाला है, ऐसे में तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है. डीके शिवकुमार के भाई एसके सुरेश, लोक भवन में होने वाले कर्नाटक मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह की अंतिम तैयारियों का जायजा ले रहा है.
#WATCH | Bengaluru | Congress leader and CM designate DK Shivakumar's brother SK Suresh oversees final preparations for the oath ceremony of Karnataka Cabinet to be held at Lok Bhavan pic.twitter.com/5f3Q74VD6K
— ANI (@ANI) June 3, 2026
DK Shivkumar Oath Live: सोनिया गांधी ने डीके शिवकुमार को दी बधाई
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण से पहले उनको फोन कर कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी.
Karnataka Oath live: बीजेपी नेता येदियुरप्पा से मिले डीके शिवकुमार
कर्नाटक के होने वाले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शपथ ग्रहण समारोह से पहेल बीजेपी नेता और पूर्व सीएम येदियुरप्पा से मुलाकात की है. इसे खास मैसेज देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

DK Shivkumar Oath Live: सिद्धारमैया के बाद येदुयुरप्पा से मिलने जा रहे डीके शिवकुमार
कर्नाटक के मुख्यंमंत्री बनने से पहले डीके शिवकुमार बीजेपी नेता येदुयुरप्पा से मिलने जा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने सिद्धारमैया से भी मुलाकात की.

Karnataka Oath live: जी. परमेश्वर ने डीके शिवकुमार से की मुलाकात
डिप्टी सीएम बनाए जाने की खबरों के बीच जी. परमेश्वर ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले डीके शिवकुमार से मुलाकात की.
Karnataka Oath live:डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर
कर्नाटक में डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं. पूरे बेंगलुरु शहर को सजाया गया है.

DK Shivkumar Oath Live: डीके के लिए समर्थक का खास तोहफा
कर्नाटक के होने वाले मुख्यमंत्री डीके. शिवकुमार का एक समर्थक अपने नेता के प्रति समर्थन जताने के लिए उनकी तस्वीर लेकर पहुंचा.
#WATCH बेंगलुरु: कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का एक समर्थक अपने नेता के प्रति समर्थन जताने के लिए उनकी तस्वीर लेकर आया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार आज शाम कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। pic.twitter.com/jbV905LbSo
DK Shivkumar Oath Live: डीके. शिवकुमार के आवास की सुरक्षा सख्त
शपथ ग्रहण समारोह से पहले डीके. शिवकुमार के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. वे आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
#WATCH बेंगलुरु: वीडियो कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के आवास के बाहर से है, जहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वे आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। pic.twitter.com/lLSgFVvNR5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
DK Shivkumar Oath Live: युवाओं के लिए एक नए युग की शुरुआत-डीके
शिवकुमार ने मंगलवार को कहा था कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में 'युवाओं के लिए एक नए युग' की शुरुआत होगी. हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आगे आने वाली जिम्मेदारियां आसान नहीं होंगी.
Karnataka Oath live: डीके के शपथ ग्रहण में दिहाड़ी मजदूरों को भी बुलाया
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिहाड़ी मजदूरों, सफाई कर्मचारियों, किसान नेताओं, दलित संगठनों के प्रतिनिधियों, पिछड़े वर्ग के संगठनों के नेताओं, महिला स्वयं-सहायता समूहों, महिला नेताओं और युवा नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा मीडिया, फिल्म जगत, न्यायपालिका, खेल जगत, रंगमंच से जुड़े लोग, लेखक, कलाकार, उद्योगपति, कारोबारी नेता और होटल उद्योग के प्रतिनिधि भी शामिल हैं.
Karnataka Oath live: सरकारी स्कूल के छात्र भी शपथ ग्रहण समरोह में होंगे शामिल
डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समरोह में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट में समाज के अलग-अलग तबकों के प्रतिनिधियों का नाम है. अलग-अलग धर्मों का प्रतिनिधित्व करने वाले धार्मिक नेताओं के साथ-साथ, कनकपुरा के डोड्डलाहल्ली में स्थित सरकारी स्कूल के छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है.
DK Shivkumar Oath Live: डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे कांग्रेस के ये नेता
डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है.
Karnataka Oath live: आज शाम 4.5 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार
डीके शिवकुमार आज शाम 4.5 बजे बेंगलुरु के लोक भवन स्थित ग्लास हाउस में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. राज्यपाल थावरचंद गहलोत शिवकुमार और नई कैबिनेट के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.