विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली: आज देशभर में दिवाली की रौनक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिवाली के दिन केदारनाथ के दर्शन करेंगे और मंदिर में पूजा करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री केदारपुरी में हो रहे कामों का जायज़ा लेंगे. यहां पर निर्माण का काम पिछले साल शुरू हुआ था. वहीं, दिवाली के मौके पर राजधानी दिल्ली में भी कई अहम इमारतों पर रोशनी की गई है. वहीं धार्मिक स्थलों को भी बहुत खूबसूरती से सजाया गया है. देश के विभिन्न इलाकों में दिवाली की धूम है और घर से लेकर बाजार तक सजे हुए हैं. वहीं, कोलकाता में काली पूजा की रौनक दिख रही है और बड़ी संख्या में लोग पूजा में शामिल हो रहे हैं. अयोध्या में इस बार स्पेशल दिवाली मनाई जा रही है.  पूरे शहर को सजाया गया है और कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. मंगलवार को सरयू नदी के किनारों को बहुत खूबसूरती से सजाया गया और घाटों पर तीन लाख से अधिक दिये जलाए गए. दिवाली के मौके पर शुभकामनाएं और बधाई देने वालों का ताता लगा है. 
 

Diwali 2018 LIVE Updates: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Diwali 2018, PM Narendra Modi, Kedarnath Dham, Diwali 2018 LIVE Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com