तेलंगाना में "राम राज्य" स्थापित करने का वादा करते हुए, राज्य भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय ने बुधवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को राज्य की सभी मस्जिदों की खुदाई करने की चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि यदि शिवलिंग पाया जाता है, तो मुसलमानों को मस्जिदों को हिंदुओं को सौंपना होगा. करीमनगर में हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित हिंदू एकता यात्रा को संबोधित करते हुए, बंदी संजय ने कहा, "जहां भी मस्जिद परिसर की खुदाई की जाती है, शिवलिंग पाए जाते हैं. मैं ओवैसी को चुनौती देता हूं कि हम राज्य में सभी मस्जिदों को खोदेंगे. यदि शव बरामद हुए हैं. आप (मुसलमान) इसका दावा करते सकते हैं. यदि शिव (शिवलिंग) मिल जाए, तो इसे हमें सौंप दें..क्या आप इसे स्वीकार करेंगे?
उन्होंने कहा कि जब तेलंगाना में बीजेपी सत्ता में आएगी तो अल्पसंख्यकों का आरक्षण खत्म हो जाएगा और उर्दू भाषा पर प्रतिबंध लग जाएगा. तेलंगाना भाजपा प्रमुख ने कहा, "अगर 'राम राज्य' आता है, तो हम उर्दू भाषा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा देंगे. देश में जहां भी बम विस्फोट होते हैं, वे मदरसों के कारण होते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि मदरसे आतंकवादियों के लिए प्रशिक्षण केंद्र बन गए हैं. हमें उनकी पहचान करनी चाहिए."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने संकल्प लिया कि भाजपा राज्य को बुरी ताकतों से मुक्ति दिलाकर राम राज्य की स्थापना करेगी. "अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो हम सभी मदरसों को बंद कर देंगे, अल्पसंख्यकों को दिए जा रहे आरक्षण को हटा देंगे और एससी, एसटी, ओबीसी और ईबीसी के लिए अतिरिक्त कोटा प्रदान करेंगे.
संजय ने हिंदू बहनों को 'लव जिहाद' के नाम पर फंसाने वाले सांप्रदायिक तत्वों को भी आगाह किया. उन्होंने कहा, "हम ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम उनकी हड्डियां तोड़ेंगे और उन्हें हिंदुओं की ताकत दिखाएंगे."
VIDEO: विधानसभा में मौर्य VS अखिलेश यादव : विकास के कामों को लेकर गर्मा-गर्म बरस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं