विज्ञापन

'देश के लिए अच्छी खबर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर मौजूद छात्र क्या बोले?

प्रोटेस्ट साइट पर मौजूद एक छात्रा ने कहा, "अनशन रंग लाया है. हम खुश हैं कि बच्चों के द्वारा लाठी खाने और इतना प्रोटेस्ट करने के बाद किसी ने तो जिम्मेदारी ले ली है."

नई दिल्ली:

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है. केंद्रीय मंत्री के इस कदम से सीजेपी बिल्कुल खुश नजर आ रही है. इस्तीफे के बाद एनडीटीवी के रिपोर्टर रवीश रंजन शुक्ला ने जंतर-मंतर पर मौजूद छात्रों से बातें की है. एक प्रदर्शनकारी छात्र ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हम इस बात की तारीफ करते हैं कि कम से कम उन्होंने माना कि उनसे कोई गलती हुई है और अपनी जिम्मेदारी ली है."

छात्र ने कहा, "यह देश और छात्रों के लिए बहुत बड़ी बात है कि अब भविष्य में कोई भी मंत्री गलती करेगा, तो वो डरेंगे कि छात्र एकजुट हो सकते हैं. छात्रों के फ्यूचर के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा. छात्रों के भविष्य के लिए बहुत प्रेरणादायक होगा."

प्रोटेस्ट साइट पर मौजूद एक छात्रा ने कहा, "अनशन रंग लाया है. हम खुश हैं कि बच्चों के द्वारा लाठी खाने और इतना प्रोटेस्ट करने के बाद किसी ने तो जिम्मेदारी ले ली है." उन्होंने आगे कहा कि पूरी मांगे अगर पूरी हो जाएं, तो जरूर प्रोटेस्ट खत्म हो जाना चाहिए. अब देखना ये है कि सरकार किस तरह की सुधार ला सकती है. 

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी को भेजा इस्तीफा

जंतर-मंतर पर मौजूद एक छात्र ने कहा, "देश के लिए इससे अच्छी कोई चीज हो ही नहीं सकती है. प्रोटेस्ट का फाइनल डिमांड यही था. मेरे हिसाब से सोनम वांगचुक ने अपनी तरफ से एंड कर दिया है, अभिजीत दीपके की भी फाइनल डिमांड पूरी हो चुकी है." 

छात्र ने आगे कहा कि धर्मेंद्र प्रधान की वजह से ही पूरा प्रोटेस्ट हो रहा था. अगर मांग पूरी हो चुकी है और सरकार ने जिम्मेदारी ले है, तो यह प्रोटेस्ट सफल है. 

ये भी पढ़ें: झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके

जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से ज्यादा वक्त से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मांग के साथ प्रोटेस्ट चल रहा था. 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी ने 'संसद चलो' मार्च का ऐलान किया था. इस दौरान हिंसा का मामला सामने आया था और प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसके बाद से इस प्रोटेस्ट का असर नेशनल लेवल पर हुआ और देश के कई हिस्सों में छात्र प्रदर्शन करना शुरू कर दिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra Pradhan, Jantar Mantar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com