- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन सामने आया है
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके ने कहा कि झुकती है दुनिया बस झुकाने वाला चाहिए
- अभिजीत दीपके और उनके साथी जंतर-मंतर पर जश्न मना रहे हैं
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन सामने आया है. प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके ने कहा कि झुकती है दुनिया बस झुकाने वाला चाहिए. CJP फाउंडर ने कहा, 'कहा जाता था कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते. लेकिन इस्तीफा हुआ है. कहते थे कब तक बैठोगे. 36 दिन हर दिन मुझसे सवाल पूछा जाता था कि इस्तीफा नहीं होगा. लेकिन सरकार झुक गई. क्या कहते थे कि क्रांति नहीं होगी. लेकिन क्रांति हो गई.' अभिजीत दीपके और उनके समर्थक दिल्ली के जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जश्न मना रहे हैं. विरोध प्रदर्शन स्थल पर खुशी का माहौल है.
धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा-दीपके
अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर से कहा 'जब मैं अमेरिका से निकला था, तब कहा जा रहा था क्या होगा. लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा.' अभिजीत दीपके और उनके साथी फिलहाल जंतर-मंतर पर जश्न मना रहे हैं. इससे पहले प्रधान ने इस्तीफा के साथ-साथ एक लेटर भी शेयर किया है.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया। जंतर-मंतर से विरोध प्रदर्शन की वीडियो। pic.twitter.com/49uSWy0bd9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
जंतर-मंतर पर खुशी से झूम उठे अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जताते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा- 'लोकतंत्र की जीत हुई'. इसके साथ ही दीपके का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह फोन पर बात करते खुशी से झूमते दिखाई दे रहे हैं. उनके आसपास जश्न का शोर सुना जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपके के हाथ में कैनुला लगा है.मंच से उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित भी किया. इस दौरान अन्य लोग भी मंच पर झूमते नजर आए.
DEMOCRACY WINS! 🇮🇳🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/HpCaqBkPxc
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 25, 2026
शिक्षा मंत्री ने पीएम मोदी को भेजा इस्तीफा
बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा पीएम मोदी को भेज दिया है. उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा, देश-विरोधी तत्व जंतर-मंतर और पूरे देश में स्थिति का फायदा न उठा सकें, देश एकजुट रहे, भारत के छात्र कानूनी मुश्किलों में न फंसें और अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान दें, इसलिए मैंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा भेज दिया है.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
लेटर में लिखा है, "...यह पक्का करने के लिए कि जंतर-मंतर और पूरे देश में जो हालात हैं, उनसे देश विरोधी तत्वों को फायदा न हो, देश एकजुट रहे, भारत में छात्र कानूनी पचड़ों में न उलझें और अपनी पढ़ाई और अपने करियर पर ध्यान… https://t.co/UFN0MZaarb pic.twitter.com/uSw4pBMs9Z
युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं का सम्मान करता हूं- धर्मेंद्र प्रधान
धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं. मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है. मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं.भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ, उसके लिए मैं प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं
ये भी पढ़ें-धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी को भेजा इस्तीफा, CJP ने जंतर-मंतर पर मनाया जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं