विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2020

देवेंद्र फडणवीस का उद्धव सरकार पर वार - दाऊद का घर छोड़ दिया और कंगना का तोड़ दिया

फडणवीस ने कहा कि मुझे लगता है कि सरकार को कंगना से ज्यादा कोरोना पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि कंगना का मुद्दा बीजेपी ने नहीं उठाया.

देवेंद्र फडणवीस का उद्धव सरकार पर वार - दाऊद का घर छोड़ दिया और कंगना का तोड़ दिया
कंगना के मुद्दे पर फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार पर बोला हमला
  • फडणवीस का उद्धव सरकार पर निशाना
  • दाऊद का घर क्यों नहीं तोड़ रही सरकार : पूर्व सीएम
  • महाराष्ट्र सरकार को कंगना से ज्यादा कोरोना पर ध्यान देना चाहिए : फडणवीस
मुंबई:

महाराष्ट्र सरकार और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बीच लड़ाई तेज होती जा रही है. कंगना रनौत का दफ्तर तोड़ने के बाद विपक्षी पार्टी के नेता इस कार्रवाई का जमकर विरोध कर रहे हैं. बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार को लगता है उनकी लड़ाई कोरोना (Coronavirus) से नहीं, कंगना से है, कोरोना से लोग मर रहे हैं. लेकिन उनको इसकी चिंता नहीं है. मेरा मानना है सरकार इसकी आधी ताकत भी कोरोना से लड़ने में लगा दे तो, शायद हम लोगों की जान बचा सकें.

फडणवीस ने कहा कि मुझे लगता है कि सरकार को कंगना से ज्यादा कोरोना पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि कंगना का मुद्दा बीजेपी ने नहीं उठाया. कंगना का मुद्दा महाराष्ट्र सरकार ने  बड़ा किया, उसका घर तोड़ा. बयानबाजी की कि उसे मुंबई नहीं आना चाहिए. कंगना कोई राष्ट्रीय नेता नहीं थीं.   

कंगना का दफ्तर तोड़ने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार दाउद का घर क्यों नही तोड़ रही है और कंगना का घर तोड़ने चली जाती है. ड्रग्स मामले को लेकर फडणवीस ने कहा कि इस विषय पर अभी एनसीबी जांच कर रही है, अभी मामला कोर्ट में है, इसलिए मैं इस मुद्दे पर ज्यादा बोलूंगा नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि इस मामले को जड़ से समाप्त कर देना चाहिए.

बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ख‍िलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के ख‍िलाफ श‍िकायत दर्ज की गई है. दरअसल, कंगना रनौत ने बुधवार को उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए एक वीडियो जारी किया था, जिसमें वो मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती नजर आई थीं.

वीडियो: जब टूटे दफ्तर को देखने गई कंगना!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Devendra Fadnavis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com