विज्ञापन

'हम एक दूसरे के दुश्मन नहीं हैं...', एक ही फ्लाइट में सफर करते दिखे देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे

बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे पार्टी के बागी सांसदों के इलाके का दौरा करने के लिए नागपुर जा रहे थे जबकि सीएम देवेंद्र फडणवीस का वीकेंड पर अपने गृह शहर नागपुर जाने का प्लान पहले से ही तय था.

'हम एक दूसरे के दुश्मन नहीं हैं...', एक ही फ्लाइट में सफर करते दिखे देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे
एक फ्लाइट में सफर करते दिखे देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे
NDTV
  • CM देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे एक ही फ्लाइट में मुंबई से नागपुर जा रहे थे
  • उद्धव ठाकरे बागी सांसदों के इलाके में अपनी रैली के लिए नागपुर जा रहे थे, जबकि फडणवीस का वीकेंड कार्यक्रम था
  • लाड ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने आम कमर्शियल फ्लाइट चुनी, जो उनके लिए एक अप्रत्याशित और हैरान करने वाली बात थी
मुंबई:

महाराष्ट्र में जारी सियासी भूचाल के बीच शुक्रवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने कुछ देर के लिए सबको ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर ये चल क्या रहा है. दरअसल, ये तस्वीर थी महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे की. ये दोनों नेता एक ही फ्लाइट में एक साथ सफर करते हुए दिखे. इस तस्वीर के सामने आने के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में कुछ देर के लिए ही लेकिन चर्चा जरूर शुरू हो गई होगी कि आखिर ये चल क्या रहा है. BJP MLC प्रसाद लाड ने इस तस्वीर पर टिप्पणी देते हुए कहा कि हम एक दूसरे के दुश्मन नहीं हैं. 

फ्लाइट से जो तस्वीर सामने आई है उसमें शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत देवेंद्र फडणवीस के पीछे वाली सीट पर बैठे दिख रहे हैं. देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे की ये तस्वीर मुंबई से नागपुर जाने वाली फ्लाइट की बताई जा रही है. उद्धव ठाकरे के साथ ही संजय राउत भी सफर कर रहे थे.अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार उद्धव ठाकरे बागी सांसदों के इलाके में होने वाली अपनी रैली के लिए नागपुर जा रहे थे. वहीं, सीएम देवेंद्र फडणवीस का वीकेंड पर अपन गृह शहर नागपुर पहुंचने का कार्यक्रम था. 

महायुति गठबंधन की अगुवाई करने वाली BJP ने इस घटना के किसी भी राजनीतिक मतलब को कम करके दिखाने की कोशिश की. BJP MLC प्रसाद लाड ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल को बताया कि उन्हें इस साझा यात्रा से ज़्यादा हैरानी इस बात पर हुई कि उद्धव ठाकरे ने आम कमर्शियल फ़्लाइट चुनी.

लाड ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस नियमित रूप से मुंबई और नागपुर के बीच हवाई जहाज़ से यात्रा करते हैं, इसलिए उनकी यात्रा में कुछ भी आश्चर्यजनक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता नेताओं को दुश्मन नहीं बनाती. लाड ने कहा कि हालांकि हम राजनीतिक विरोधी हैं, लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं. हम आपस में सौहार्दपूर्ण बातचीत करते हैं. लाड ने याद दिलाया कि BJP और शिवसेना (UBT) के बीच तनाव के बावजूद उद्धव ठाकरे और उनका परिवार उनकी बेटी की शादी में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें: नासिक में हुआ खेल, BJP के बागी ने शिंदे को बड़ा झटका दिया, होटल पॉलिटिक्स फेल हुई!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Devendcra Fadnavis, Uddhav Thackeary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com