देश में जम्मू कश्मीर और हरियाणा में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर भी निकट भविष्य में उपचुनाव होंगे. ऐसे में उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की लोकप्रियता का आकलन सर्वेक्षणों के जरिए किया जाने लगा है. हाल ही में दो सर्वेक्षण (Survey) सामने आए हैं जिनमें से एक में उनकी यूपी में लोकप्रियता का अनुमान लगाया गया है और एक अन्य सर्वेक्षण में उनके साथ देश के कुछ अन्य मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता का आकलन किया गया है.
योगी का कार्यकाल सबसे अच्छा
टाइम्स नाउ नवभारत के ओपीनियन पोल (Times Now Navbharat Matrize Survey) में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल को लेकर उनकी लोकप्रियता का अनुमान लगाया गया है. इसमें लोगों से सवाल किया गया कि वे मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे बेहतर कार्यकाल किसका मानते हैं? इसके जवाब में योगी 54 प्रतिशत लोगों ने आदित्यनाथ का, 23 प्रतिशत ने अखिलेश यादव का और 19 प्रतिशत ने मायावती के कार्यकाल को सबसे बेहतर बताया.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस ओपीनियन पोल में सबसे अधिक लोगों ने कार्यकाल के मद्देनजर सबसे बेहतर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया. इसके अलावा लोगों से समय के साथ योगी आदित्यनाथ की बढ़ती-घटती राजनीतिक ताकत को लेकर भी सवाल किए गए. इसमें पता चला कि 63 प्रतिशत लोगों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव बीजेपी को नुकसान होने के बावजूद योगी आदित्यनाथ ताकतवर बने हुए हैं.
योगी को सीएम पद से हटाने पर क्या होगा?
इस सर्वेक्षण में योगी आदित्यनाथ के बिना उत्तर प्रदेश में बीजेपी की ताकत का भी आकलन किया गया. योगी को को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाए तो क्या होगा? सवाल पर 58 फीसदी लोगों ने माना कि इससे बीजेपी को भारी नुकसान होगा. 14 प्रतिशत लोगों का मत है कि योगी के हटने से बीजेपी को फायदा होगा.
लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा उपचुनाव में भी बीजेपी का प्रदर्शन खराब रहा तो योगी आदित्यनाथ का क्या होगा? इस सवाल पर 27 प्रतिशत लोगों ने माना कि इससे योगी को मुश्किल होगी, हालांकि 64 फीसदी लोगों ने कहा कि इसका कोई असर नहीं होगा.
कामकाज को लेकर संतुष्टि घटी
आज तक ने सी वोटर के साथ किए गए मूड ऑफ द नेशन का सर्वेक्षण प्रकाशित किया है. इस आकलन के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता घटती जा रही है. इस सर्वे के अनुसार पिछले साल अगस्त में 47 फीसदी लोग योगी आदित्यनाथ के काम से खुश थे. इस साल फरवरी में योगी के प्रति लोगों की संतुष्टि का आंकड़ा 51 प्रतिशत हो गया लेकिन अब ताजा आंकड़ों में उनको पसंद करने वालों की संख्या गिरकर 39 प्रतिशत पर पहुंच गई है.
मुख्यमंत्रियों में सबसे ऊपर योगी आदित्यनाथ
इस सर्वे में योगी आदित्यनाथ के अलावा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, दिल्ली के अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता का आकलन किया गया है. लोगों ने इन सभी में योगी आदित्यनाथ को सबसे बेहतर मुख्यमंत्री माना है. 33.2 प्रतिशत लोगों ने उनके पक्ष में राय दी है. हालांकि छह माह पहले 46.3 प्रतिशत और उससे छह माह पहले 43 प्रतिशत लोगों ने आदित्यनाथ को सबसे अच्छा मुख्यमंत्री माना था.
सर्वे में शामिल लोगों में से 33 प्रतिशत ने योगी आदित्यनाथ, 14 प्रतिशत ने अरविंद केजरीवाल, नौ प्रतिशत ने ममता बनर्जी, पांच प्रतिशत ने एमके स्टालिन और पांच प्रतिशत ने चंद्रबाबू नायडू को सबसे अच्छा मुख्यमंत्री बताया. इस सर्वेक्षण के मुताबिक पिछले एक साल में किए गए तीन ओपीनियन पोल्स के आंकड़े बताते हैं कि योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता बढ़ने के बाद घटी है. ममता बनर्जी की लोकप्रियता क्रमश: बढ़ती गई है. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बहुत मामूली उतार चढ़ाव के साथ लोकप्रिय बने हुए हैं. गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल लोगों की पसंद के क्रम में नीचे आए और फिर कुछ ऊपर पहुंचे हैं. यही स्थिति अरविंद केजरीवाल के साथ बनी है. तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन की लोकप्रियता में भी गिरावट के बाद कुछ सुधार हुआ है.
झारखंड में हेमंत सोरेन के प्रदर्शन से 25 फीसदी लोग संतुष्ट और 35 प्रतिशत असंतुष्ट हैं. एकनाथ शिंदे के कामकाज से 35 प्रतिशत लोग संतुष्ट और 28 प्रतिशत असंतुष्ट हैं.
यह भी पढ़ें -
"योगी आदित्यनाथ देश के सबसे अच्छे CM" : केशव प्रसाद मौर्य ने की तारीफ
योगी सरकार के धर्मांतरण कानून का क्यों हो रहा है विरोध, विपक्ष को किस बात से है आपत्ति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं