विज्ञापन

इंटरनेशनल बॉर्डर के पास 15 किमी तक हटेंगे अवैध निर्माण, अमित शाह ने बुलडोजर चलाने को दी मंजूरी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीकानेर दौरे के दौरान भारत के इंटरनेशनल बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर कई अहम निर्देश दिए. इसमें एक बड़ा निर्देश यह दिया गया कि बॉर्डर के पास 15 किलोमीटर के दायरे से अवैध निर्माण हटाए जाएंगे.

इंटरनेशनल बॉर्डर के पास 15 किमी तक हटेंगे अवैध निर्माण, अमित शाह ने बुलडोजर चलाने को दी मंजूरी
बीकानेर में बीएसएफ चेकपोस्ट पर हथियारों का निरीक्षण करते गृह मंत्री अमित शाह.
  • भारत के इंटरनेशनल बॉर्डर के पास 15 किलोमीटर तक अवैध निमार्ण हटाए जाएंगे.
  • अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में हाईलेवल सुरक्षा बैठक में इस फैसले की जानकारी दी.
  • अमित शाह ने साफ कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध निर्माण तुरंत ध्वस्त हो.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बीकानेर:

देश की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. फैसले के अनुसार भारत के इंटरनेशनल बॉर्डर के पास 15 किलोमीटर तक अवैध निमार्ण हटाए जाएंगे. इस फैसले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी. दरअसल अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में हाईलेवल सुरक्षा बैठक की. जिसमें बॉर्डर जिलों के लिए 360° सिक्योरिटी प्लान तैयार किया गया. इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. बैठक में अमित शाह ने भारत-पाक सीमा से 15 KM तक अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.  

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हटाए जाएंगे अवैध निर्माण

अमित शाह ने साफ कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध निर्माण तुरंत ध्वस्त हो. उन्होंने राजस्थान में इंटरनेशनल बॉर्डर से जुड़े जिलों में हो रहे घुसपैठ और ड्रग्स तस्करी रोकने को बड़ा एक्शन प्लान की बात भी कही. BSF, NCB, CBDT और राज्य एजेंसियां मिलकर संयुक्त बॉर्डर मैनेजमेंट करेंगी.

डीएम को मिले बड़े अधिकार

अमित शाह के आदेश के बाद बॉर्डर जिलों के डीएम को बड़े अधिकार मिले. डीएम अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई पर फैसले लेंगे.  फर्जी कंपनियों और म्यूल अकाउंट्स पर भी कार्रवाई होगी. नकली आधार कार्ड और संदिग्ध फंडिंग की जांच के निर्देश भी दिए गए. 
साइबर क्राइम रोकने के लिए ‘1930' हेल्पलाइन के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर देने की बात कही गई है.

नए आपराधिक कानूनों के सख्त क्रियान्वयन के निर्देश

राजस्थान के 5 बॉर्डर जिलों के DM-SP के साथ अमित शाह की अहम बैठक हुई. जिसमें अमित शाह ने बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर अहम निर्देश दिए. इससे पहले बिहार के सीमांचल में इसी तरह की कार्यवाही की गई. सीमांचल में अबतक लाखों अवैध रूप से निर्मित संपत्ति को ध्वस्त किया जा चुका है.

गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को बीकानेर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की सांचू पोस्ट पहुंचे थे. यहां उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात की, शहीद सीमा प्रहरियों को नमन किया और ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ की भूमिका की सराहना की.

इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे. प्रहरी सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि सीमा पर तैनात जवान तेज बारिश, भीषण गर्मी, बर्फीली चोटियों और कठिन परिस्थितियों में देश की सुरक्षा करते हैं. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ के जवानों ने सीमावर्ती जिलों के लोगों का हौसला बनाए रखा और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने में अहम भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें - बॉर्डर पर 1600KM लंबी रोड, नई डिजाइन की फेंसिंग... सीमा सुरक्षा को लेकर अमित शाह क्या-क्या बोले?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com