अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होता नजर आ रहा है. ईरान ने कहा है कि अमेरिका पीस डील के ड्राफ्ट से होर्मुज शिपिंग फिर से खुल जाएगी और दोहरी नाकेबंदी खत्म हो जाएगी. ईरान के सरकारी टीवी का कहना है कि तेहरान को युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग के लिए शुरुआती अनऑफिशियल फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट मिला है. इस फ्रेमवर्क के तहत, ईरान एक महीने के अंदर होर्मुज स्ट्रेट के जरिए कमर्शियल शिपिंग को युद्ध से पहले के लेवल पर वापस लाएगा, जबकि अमेरिका ईरान के आस-पास से मिलिट्री फोर्स हटाएगा और नेवल ब्लॉकेड हटाएगा.
अमेरिका सेना हटाएगा तो बदले में ईरान क्या करेगा?
तेहरान के मुताबिक, अगर 60 दिनों के अंदर कोई फाइनल डील हो जाती है, तो डील के मसौदे को संयुक्त राष्ट्र सिक्योरिटी काउंसिल के बाइंडिंग प्रस्ताव के रूप में मंजूरी मिल जाएगी. ड्राफ्ट MoU के तहत, अमेरिकी मिलिट्री फोर्स ईरान के आस-पास से हट जाएगी और नेवल ब्लॉकेड हटा देगी. इसके बदले में, ईरान ने एक महीने के अंदर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों की संख्या को युद्ध से पहले के लेवल पर वापस लाने का वादा किया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
- U.S. मिलिट्री फ़ोर्स ईरान के आस-पास से हट जाएगी और नेवल ब्लॉकेड हटा देगी.
- ईरान ने एक महीने के अंदर स्ट्रेट से कमर्शियल ट्रांज़िट को युद्ध से पहले के लेवल पर वापस लाने का वादा किया है.
- इस एग्रीमेंट में मिलिट्री जहाज़ शामिल नहीं हैं.
- स्ट्रेट से ट्रैफ़िक मैनेजमेंट ईरान, ओमान के साथ मिलकर संभालेगा.
ईरान के स्टेट टीवी IRIB के मुताबिक, इस ड्राफ्ट एग्रीमेंट में मिलिट्री जहाज शामिल नहीं हैं. स्ट्रेट से जहाजों के ट्रैफिक का मैनेजमेंट और रूट ईरान, ओमान के साथ मिलकर संभालेगा. ईरान के सरकारी टीवी ने कहा कि समझौते का फ्रेमवर्क अभी फाइनल नहीं हुआ है और तेहरान पूरे इत्मिनान के साथ इस मसौदे को वेरिफाई करेगा तब कोई कदम उठाएगा.
यह भी पढ़ें: आखिर ट्रंप ने ऐसा क्या कह दिया कि पाकिस्तान में हो गया बवाल? लश्कर आतंकी कसूरी ने अपनी ही सरकार को ललकारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं