विज्ञापन

बॉर्डर पर 1600KM लंबी रोड, नई डिजाइन की फेंसिंग... सीमा सुरक्षा को लेकर अमित शाह क्या-क्या बोले?

मिशन बॉर्डर पर निकले गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को भारत-पाकिस्तान सीमा पर सांचू पोस्ट पहुंचे. इस दौरान गृह मंत्री ने पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ की भूमिका की जमकर सराहना की और सीमा सुरक्षा को लेकर अमित शाह ने सरकार के कई प्रोजेक्ट के बारे में बात की.

बॉर्डर पर 1600KM लंबी रोड, नई डिजाइन की फेंसिंग... सीमा सुरक्षा को लेकर अमित शाह क्या-क्या बोले?
सीमा सुरक्षा को लेकर बीकानेर में अमित शाह क्या-क्या बोले?
PTI

Rajasthan News: गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को बीकानेर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की सांचू पोस्ट पहुंचे. यहां उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात की, शहीद सीमा प्रहरियों को नमन किया और ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ की भूमिका की सराहना की. इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे. प्रहरी सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि सीमा पर तैनात जवान तेज बारिश, भीषण गर्मी, बर्फीली चोटियों और कठिन परिस्थितियों में देश की सुरक्षा करते हैं. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ के जवानों ने सीमावर्ती जिलों के लोगों का हौसला बनाए रखा और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने में अहम भूमिका निभाई.

सीमा सुरक्षा में किए गए हैं बड़े बदलाव

अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. सेना और बीएसएफ का आधुनिकीकरण किया गया है और अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं. उन्होंने बीएसएफ के दो हजार से अधिक शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि देश को उनके बलिदान पर गर्व है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से सीमाओं पर विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसके तहत अब तक 7 करोड़ 35 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं.

खेजड़ी पेड़ लगाकर दिया बड़ा संदेश

सांचू पोस्ट पर अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खेजड़ी का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. गृह मंत्री ने कहा कि देश की सीमा सुरक्षा में बेटियां भी अहम भूमिका निभा रही हैं.  उन्होंने कहा कि सांचू पोस्ट ऐतिहासिक चौकी है. वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने इस पोस्ट पर कब्जे का प्रयास किया था, लेकिन भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई कर सांचू को सुरक्षित रखा. अमित शाह ने कहा कि यह पोस्ट भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है.

Latest and Breaking News on NDTV

अमित शाह के दौरे की अहम बातें

  1. राजस्थान में बीएसएफ की सीमा चौकियों पर महिलाओं के लिए 40 करोड़ रुपए की लागत से 79 बैरक स्वीकृत किए गए हैं. इनमें से 67 का काम पूरा हो चुका है.
  2. अमित शाह ने इस दौरान 14 महिला बैरकों का ई-लोकार्पण भी किया.
  3. सीमा सुरक्षा को लेकर अमित शाह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 1096 किलोमीटर लंबी लिटरल रोड और 520 किलोमीटर लंबी एक्ससीएल रोड बनाई जा रही है.
  4. सीमाओं पर नई डिजाइन की फेंसिंग की जा रही है और 180 चौकियों तक पाइपलाइन से पीने का पानी पहुंचाया गया है.
  5. उन्होंने सीमा पार से होने वाली घुसपैठ, स्मगलिंग और ड्रोन गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए. 
  6. उन्होंने कहा कि सीमाओं की अभेद्य सुरक्षा के लिए बीएसएफ, सेना, जागरूक नागरिक और प्रशासन मिलकर मजबूत चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड बनाएं. साथ ही बीएसएफ को स्कूलों में बच्चों और युवाओं से संवाद करने की भी सलाह दी. 

यह भी पढे़ं-

गृह मंत्री अमित शाह बीकानेर दौरे पर, पाकिस्तान बॉर्डर को घुसपैठ मुक्त और मजबूत बनाने पर होगी अहम चर्चा

अमित शाह का बीकानेर दौरा, सीमा चौकी पर प्रहरी सम्मेलन को किया संबोधित, महिला बैरकों का ई-लोकार्पण

लेखक के बारे में
img
सुशांत पारीक
Input Editor, NDTV Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, India Pakistan Border, India Pakistan Border Rajasthan, India Pakistan Border Bikaner, Amit Shah Rajasthan Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com