विज्ञापन

कर्नाटक में CM ही नहीं कांग्रेस सरकार का पूरा चेहरा बदलना चाहते हैं राहुल गांधी, ये है प्लान

Karnataka CM News: नए कैबिनेट में 5 मौजूदा मंत्रियों में से 25 को हटाया जा सकता है और उन्हें संगठनात्मक काम में लगाया जा सकता है. हाईकमान चाहता है कि यूथ कांग्रेस के बैकग्राउंड वाले युवा नेताओं को मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी दी जाए.

कर्नाटक में CM ही नहीं कांग्रेस सरकार का पूरा चेहरा बदलना चाहते हैं राहुल गांधी, ये है प्लान
राहुल गांधी का निर्देश है कि नई कैबिनेट में सभी गुटों को साधा जाना चाहिए.

कर्नाटक में सीएम सिद्धारमैया के बाद डीके शिवकुमार को सीएम बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. कांग्रेस ने  सिद्धारमैया को राज्यसभा भेज कर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है. हालांकि ये जानकारी अभी आधिकारिक नहीं हुई है लेकिन सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नए कैबिनेट के लिए प्लान भी भेज दिया है.

सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक कैबिनेट में फेरबदल पर राहुल गांधी के खास निर्देश हैं. उन्होंने कहा है कि नई कैबिनेट में दलित, OBC और माइनॉरिटी कम्युनिटी को ज़्यादा रिप्रेजेंटेशन मिले.राहुल गांधी ने कहा है कि मंत्रालय में ज्यादा से ज्यादा युवा चेहरों को शामिल किया जाए.

किसी खास गुट को तवज्जो देने को लेकर निर्देश

गौरतलब है कि नए कैबिनेट में 5 मौजूदा मंत्रियों में से 25 को हटाया जा सकता है और उन्हें संगठनात्मक काम में लगाया जा सकता है. हाईकमान चाहता है कि कर्नाटक केरल के मॉडल से सीख ले, जहां यूथ कांग्रेस के बैकग्राउंड वाले युवा नेताओं को मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी दी गई थी.

नई कैबिनेट में कम से कम दो डिप्टी चीफ मिनिस्टर होने की उम्मीद है. इसमें से एक पद दलित नेता को मिल सकता है. राहुल गांधी का निर्देश है कि नई कैबिनेट पॉलिटिकली बैलेंस्ड होनी चाहिए और इसे किसी खास कैंप को फेवर करते हुए नहीं देखा जाना चाहिए.

सिद्धारमैया के बेटे को मिल सकता है निशांत कुमार वाला पद?

कांग्रेस कर्नाटक में सीएम कुर्सी के लिए बीजेपी के बिहार मॉडल का इस्तेमाल कर रही है. जिस तरह बीजेपी ने नीतीश कुमार को सीएम पद से इस्तीफा दिलवाने के बाद राज्यसभा भेज दिया और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्री बना दिया. उसी तरह कांग्रेस ने भी सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजने की बात कही है और उनके बेटे यतींद्र को स्वास्थ्य मंत्री बनाया जा सकता है. यतींद्र पेशे से डॉक्टर हैं और कर्नाटक विधानपरिषद में एमएलसी हैं.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की सभी तैयारियां पूरी! सिद्धारमैया कल दोपहर 3 बजे दे सकते हैं इस्तीफा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com