- बेंगलुरु में टॉयलेट के बहाने घर में घुसे डिलीवरी वाले ने अश्लील हरकत की, हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है.
- इससे पहले भी दिल्ली, मुंबई, पुणे के साथ-साथ बेंगलुरु से भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है.
- पुणे में एक डिलीवरी एजेंट ने घर में अकेली रह लड़की का रेप तक कर दिया था.
घर बैठे-बैठे ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए सामान मंगवाना आज से समय में लगभग हर किसी की दिनचर्या में शामिल हो चुका है. दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों से शुरू हुआ ऑनलाइन शॉपिंग का यह कल्चर अब छोटे शहर, गांव और कस्बों तक पहुंच चुका है. आम तौर पर डिलीवरी एजेंट ईमानदारी से अपना काम करते हैं, लेकिन कई बार अलग-अलग शहरों से ऐसी घटनाएं सामने आ जाती है जो दहशत का माहौल बनाती है. हाल ही में ऐसी ही एक घटना बेंगलुरु में हुई. जहां टॉयलेट के बहाने जबरन घर में घुसे एक डिलीवरी एजेंट में एक महिला के साथ अश्लील हरकत की. महिला ने रोते हुए अपनी आपबीती बताई.
महिला का आरोप है कि डिलीवरी एजेंट उनके मना करने के बाद भी जबरन घर में घुसा, टॉयलेट गया और निकलते समय महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बेंगलुरु की इस घटना ने डिलीवरी एजेंटों से जुड़े खतरों की ओर फिर से ध्यान दिलाया है. इससे पहले भी अलग-अलग शहरों से डिलीवरी एजेंट की बदमाशी की कई खबरें सामने आई है.
12 जुलाई 2026: बेंगलुरु में महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाने वाला डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार कर लिया गया है. बेंगलुरु की मराठाहल्ली पुलिस ने निलोफर फातिमा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है, जिसमें उन्होंने फ़्लिपकार्ट के एक डिलीवरी एजेंट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. उनकी शिकायत के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 75, 79 और 329(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
आरोपी की पहचान विजय मल्लिकार्जुन कामत के तौर पर हुई है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और कानून के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
𝐅𝐋𝐈𝐏𝐊𝐀𝐑𝐓 की delivery service पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
— VINI 💞 (@_Attitude_Vini) July 12, 2026
बेंगलुरु की एक महिला ने आरोप लगाया है कि 𝐅𝐋𝐈𝐏𝐊𝐀𝐑𝐓 का delivery agent बार-बार मना करने के बावजूद उसके घर में घुस गया, washroom इस्तेमाल किया और जाते समय कथित तौर पर अशोभनीय हरकत की।
अगर ये आरोप… pic.twitter.com/ZvwH6wzi6O
5 अक्टूबर 2025: दिल्ली में डिलीवरी एजेंट ने गलत तरीके से छुआ
दिल्ली में एक महिला ने ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट पर अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगाया और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया. महिला ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके बाद ब्लिंकिट ने आरोपी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया. महिला ने FIR दर्ज नहीं कराई, जबकि कंपनी ने माफी मांगते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया.
अक्टूबर 2025: मुंबई में डिलीवरी एजेंट ने महिला से की छेड़छाड़
अक्टूबर 2025: मुंबई में Blinkit के एक डिलीवरी एजेंट पर महिला ग्राहक के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा. घटना का सीसीटीवी (CCTV) वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कंपनी ने एजेंट के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया और पुलिस में मामला दर्ज कराया गया.
ब्राजीलियाई मॉडल से डिलीवरी एजेंट ने की छेड़छाड़
अक्टूबर 2025: बेंगलुरु के आरटी नगर में एक 21 वर्षीय ब्राजीलियाई मॉडल ने Blinkit ऐप के जरिए खाना ऑर्डर किया था. खाना देने पहुंचे डिलीवरी एजेंट ने मॉडल के साथ अनुचित व्यवहार और शारीरिक छेड़छाड़ की. इस घटना से सहमी मॉडल ने शुरुआत में डर के मारे शिकायत नहीं की, लेकिन बाद में शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी एजेंट को गिरफ्तार किया.
3 जुलाई 2025: पुणे में डिलीवरी एजेंट ने किया रेप
पुणे में एक अज्ञात व्यक्ति ने कूरियर डिलीवरी एजेंट बनकर फ्लैट में घुसकर 22 साल की युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस के अनुसार यह शाम करीब साढ़े सात बजे पुणे के कोंढवा इलाके में एक हाउसिंग सोसायटी में हुई. पुलिस ने बताया था कि युवती का भाई किसी काम से बाहर गया था और वह फ्लैट में अकेली थी. शाम करीब साढ़े सात बजे एक व्यक्ति सामान पहुंचाने वाला बनकर फ्लैट में पहुंचा और उसने कथित तौर पर घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया.
बेंगलुरु, मुंबई, पुणे की ये घटनाएं डिलीवरी एजेंट की बदमाशी के उदाहरण है. मीडिया में रिपोर्ट हो चुकी इन घटनाओं के अलावा और भी कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है. कई बार ओला, उबर, रेपिडो के ड्राइवर भी छेड़छाड़ की घटनाओं को अजाम देते हैं. ये घटनाएं घर में अकेली रह रहीं महिलाओं की सुरक्षा की ओर इशारा करती है.
यह भी पढ़ें - बेंगलुरु में महिला से अश्लील हरकत करने वाला डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार, टॉयलेट के बहाने घर में घुसा था, VIDEO
यह भी पढे़ं - 'बड़े पार्सल की अलग फीस लगेगी', डिलीवरी बॉय ने रखी अजीब शर्त, महिला से बहस का वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं