- सामान पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय घर में अकेली रहने वाली महिला के साथ बदमाशी की कोशिश करते हैं.
- कुछ दिनों पहले बेंगलुरु से इसका एक उदाहरण सामने आया था. अब फिर बेंगलुरु से एक और ऐसा ही मामला सामने आया है.
- महिला ने इंस्टाग्राम पर साझा किए एक वीडियो में कहा कि डिलीवरी एजेंट बार-बार घर में आने की जिद करने लगा.
ऑनलाइन शॉपिंग अब घर-घर की कहानी है. इसके कई सारे ऑप्शन है, जिसपर ऑर्डर करते ही कुछ देर में सामान आपके घर पर पहुंच जाता है. इसने खरीदारी को आसान कर दिया है. लेकिन बीते कुछ दिनों से डिलीवरी एजेंट की बदमाशी से जुड़ी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे डर बढ़ गया है. डिलिवरी एजेंट की बदमाशी से जुड़ी यह चिंता घर में अकेली रह रही महिलाओं से जुड़ी है. सामान पहुंचाने वाले वाले डिलीवरी बॉय घर में अकेली रहने वाली महिला के साथ बदमाशी की कोशिश करते हैं. कुछ दिनों पहले बेंगलुरु से इसका एक उदाहरण सामने आया था. अब फिर बेंगलुरु से एक और ऐसा ही मामला सामने आया है.
बेंगलुरु की महिला ने बताई आपबीती
बेंगलुरु की एक महिला ने सोशल मीडिया पर साझा किए अपने अनुभव में बताया कि उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग एप Zepto से खरीदारी की थी. सामान लेकर जेप्टो का डिलीवरी एजेंट घर पहुंचा. सामान देने के बाद उसने महिला से पीने के लिए पानी मांगा. महिला ने जब उसे पीने के लिए पानी का बोतल दिया तो पानी पीने के बाद वो घर में अंदर आने की जिद करने लगा.
घर में आने की जिद करता रहा डिलीवरी एजेंट
महिला ने इंस्टाग्राम पर साझा किए एक वीडियो में कहा कि डिलीवरी एजेंट बार-बार घर में आने की जिद करने लगा. कहने लगा कि 5 मिनट के लिए क्या मैं अंदर आ सकता हूं. महिला के मना करने के बाद भी वो बार-बार यहीं दोहराता रहा. इससे महिला डर गई और घर के मेन गेट को बंद कर लिया.
महिला ने जेप्टो से की शिकायत
जिसके बाद डिलीवरी एजेंट दो-तीन बार डोर बेल बजाता रहा. जब महिला ने अंदर का गेट खोल कर उसे डांटा तो वो फिर घर में आने की जिद करने लगा. महिला ने अपना अनुभव बताते कहा कि डिलीवरी एजेंट की इस करतूत को वो बुरी तरह से डर गई. महिला ने वीडियो के जरिए Zepto से इसकी शिकायत की है. हालांकि उन्होंने पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं की है.
सोशल मीडिया पर महिला की आपबीती का यह वीडियो वायरल हो रहा है. कई लोग सवाल उठा रहे हैं. मालूम हो कि इससे पहले भी बेंगलुरु, पुणे, दिल्ली, मुंबई जैसे कई शहरों से डिलीवरी एजेंट की बदमाशी के जुड़े मामले सामने आ चुके हैं.
यह भी पढ़ें - बेंगलुरु में महिला से अश्लील हरकत करने वाला डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार, टॉयलेट के बहाने घर में घुसा था, VIDEO
यह भी पढ़ें - जब सामान के साथ-साथ दहशत लेकर आया डिलीवरी एजेंट; बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली से पुणे तक की डरावनी कहानियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं