विज्ञापन

Zepto डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ अब तक क्यों दर्ज नहीं कराई शिकायत? पीड़िता ने NDTV को बताया

बेंगलुरु के एक घर में ऑर्डर देने पहुंचा डिलीवरी बॉय लड़की को अकेला देखकर बार-बार घर में घुसने की जिद करने लगा. वह बहुत ही डर गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. इस मामले में अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है.

Zepto  डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ अब तक क्यों दर्ज नहीं कराई शिकायत? पीड़िता ने NDTV को बताया
बेंगलुरु में डिलीवरी बॉय ने की घर में घुसने की जिद.

बेंगलुरु में हाल ही में हुई एक घटना ने अकेले रहने वाले लोगों के लिए डोरस्टेप डिलीवरी के दौरान सुरक्षा की चिंता पैदा कर दी है. दरअसल एक महिला ने आरोप लगाया कि जेप्टो डिलीवरी बॉय ने ऑर्डर देने के बाद उससे पानी पीने के लिए बार-बार अंदर आने पर जोर दिया. महिला ने जब उसे कई बार अंदर आने से मना किया तो भी वह घर में घुसने पर अड़ा रहा. महिला इतना डर गई कि उसने खुद को अंदर ही बंद कर लिया. लेकिन डिलीवरी बॉय उसक गेट पर ही खड़ा रहा. उसकी इस हरकत से महिला बहुत ज्यादा डर गई थी. लेकिन अब तक इस मामले में उसने शिकायत दर्ज क्यों नहीं कराई उसने NDTV को बताया.

Zepto डिलीवरी बॉय की हरकत से महिला परेशान

उसने जेप्टो डिलीवरी के अपने भयावह अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया. उसने उस दिन की पूरी घटना एनडीटीवी के साथ भी शेयर की है, जिसके बाद डोरस्टेप डिलीवरी के दौरान अकेले रहने वालों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं. हालांकि पीड़िता ने इस मामले की शिकायत अब तक पुलिस से नहीं की है.उसने जेप्टो से इस मामले में एक्शन लिए जाने की मांग की है. पीड़िता ने कहा कि उसने इस मामले में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की तो डिलीवरी ऐप ने कहा कि वे मामले को देख रहे हैं. इसीलिए वह अभी रुकी हुई है. 

पानी पीने के बहाने घर में घुसने की कोशिश

उसने मांग उठाई कि जल्द से जल्द इस मामले का समाधान किया जाए. सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो देखने के बाद जेप्टो ने सार्वजनिक रूप से यह कहते हुए जवाब दिया है कि उसे डरने की जरूरत नहीं. वह अपने ग्राहकों की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं और इस मामले को वह देख रहे हैं. महिला ने एनडीटीवी के साथ बातचीत में अपने उस भयावह अनुभव को साझा किया. उसने बताया कि उसे डिलीवरी पार्टनर ने बहुत परेशान किया. वह कुछ सामान देने आया था. फिर उसने पूछा कि क्या उसे थोड़ा पानी मिल सकता है.

बार-बार घर में घुसने की कर रहा था जिद

महिला ने उसे एक प्लास्टिक की बोतल में पानी देते हुए कहा कि वह इसे अपने साथ ले जाए. उसने सारा पानी पी लिया फिर और पानी मांगा. फिर उसने कहा कि क्या वह पांच  मिनट के लिए अंदर आ सकता है. उसने मना कर दिया. तो वह अंदर आने की जिद करने लगा.बार-बार मना करने के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं था. उसने उसे और पानी देते हुए कहा कि बाहर बैठ जाए, वहां पर जगह है. वह बार-बार अंदर आने की जिद करने लगा. जब वह गेट बंद करने लगी तो वह बार-बार घंटी बजाने लगा. डर से उसने दरवाजा नहीं खोला.लेकिन डिलीवरी बॉय वहीं पर खड़ा रहा.

जेप्टो के एक्शन का इंतजार

बता दें कि इस तरह की ये कोई पहली घटना नहीं है. पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. इसी तरह एक डिलीवरी एजेंट ने टॉयलेट जाने के लिए घर में घुसने की कोशिश की थी. एक महिला ने उस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था. लेकिन ताजा मामले में क्या एक्शन होता है ये देखना होगा. पीड़ित महिला को जेप्टो के रिएक्शन का इंतजार है.

ये भी पढ़ें-5 मिनट के लिए आने दो ना... पानी मांगने के बहाने घर में घुसने की फिराक में था Zepto का डिलिवरी ब्वॉय, VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Crime, Zepto Delivery Agent, Zepto Delivery Boy Assault, Delivery Agent Assaulted, Delivery Agent Bullying
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com