विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2023

"बचपन में पिता ने किया था यौन शोषण": दिल्ली महिला आयोग चीफ स्वाति मालीवाल

स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह स्कूल की चौथी कक्षा तक अपने पिता के साथ रहीं और तब ऐसा कई बार हुआ.

उन्होंने कहा, "मैं डर जाती थी और अक्सर बिस्तर के नीचे छिप जाती थी."
नई दिल्ली:

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने शनिवार को खुलासा किया कि उनके पिता ने उनका यौन शोषण किया था. ऐसा ही खुलासा कुछ दिन पहले अभिनेत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की सदस्य खुशबू सुंदर ने किया था. 

स्वाति मालीवाल ने कहा, "जब मैं छोटी थी तो मेरे पिता मेरा यौन उत्पीड़न करते थे. वह मुझे बहुत मारते थे. जब वह घर आते थे तो मैं डर जाती थी और अक्सर बिस्तर के नीचे छिप जाती थी." साथ ही उन्होंने कहा कि वह हर रात योजना बनाती हैं कि कैसे उन महिलाओं को उनका हक दिलाने में मदद करें और बच्चों का शोषण करने वाले ऐसे पुरुषों को सबक सिखाया जाए.

मालीवाल ने आगे विस्तार से बताते हुए कहा कि उनके पिता ने उनकी चोटी पकड़कर दीवार के सहारे लटका देते थे. उन्होंने कहा, "मेरे सिर से खून बहने लगता था. मेरा मानना ​​है कि जब कोई बहुत अधिक अत्याचार सहता है, तभी वह दूसरों के दर्द को समझता है, और यह एक ऐसी आग जगाता है जो पूरे सिस्टम को हिला सकता है."

मालीवाल ने कहा कि वह स्कूल की चौथी कक्षा तक अपने पिता के साथ रहीं और तब ऐसा कई बार हुआ.

खुशबू सुंदर ने सोमवार को कहा था कि 8 साल की उम्र में उनके पिता ने उनका यौन शोषण किया था. जब वह 15 साल की थी, तब उसने अपने पिता के खिलाफ विद्रोह करना शुरू कर दिया, जिसने तब परिवार को मझधार में छोड़ दिया था.

खुशबू सुंदर ने यह खुलासा हाल ही में जयपुर में मोजो स्टोरी द्वारा आयोजित "वी द वीमेन" टाउन हॉल में किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swati Maliwal, Child Sex Abuse, Khushbu Sundar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com