विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2025

कद 5 फुट 11 इंच, मम्मी के लिए फैन्स ने बनाया मंदिर, पापा मशहूर एक्टर-डायरेक्टर, बेटी बोली- मैं अकेले कर लूंगी...

जल्द ही फिल्मों में नजर आने जा रही इस लड़की का है बड़ी फिल्मी कनेक्शन. कभी कद को लेकर थी परेशान, लेकिन आज अपने दम पर जा रही एक्टिंग की दुनिया में पहचान बनाने.

कद 5 फुट 11 इंच, मम्मी के लिए फैन्स ने बनाया मंदिर, पापा मशहूर एक्टर-डायरेक्टर, बेटी बोली- मैं अकेले कर लूंगी...
मशहगूर एक्ट्रेस की बेटी करने जा रही फिल्म डेब्यू
नई दिल्ली:

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेत्री-राजनेता खुशबू सुंदर और निर्देशक-अभिनेता सुंदर सी की बेटी अवंतिका सुंदर जल्द ही सिनेमा की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. फिल्मी दुनिया में ‘नेपो किड' कहलाने के बावजूद अवंतिका का कहना है कि वह इस टैग को अपने करियर की राह में रोड़ा नहीं बनने देंगी. हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में अवंतिका ने बताया, 'मेरे माता-पिता ने मुझे कभी यह नहीं कहा कि फिल्मों में क्या करना है या क्या नहीं, बस इतना कहा कि जो मेरे लिए सही और आरामदायक हो, वही करूं.'

अवंतिका ने खुलासा किया कि उनके माता-पिता ने उन्हें लॉन्च करने की पेशकश नहीं की. वह कहती हैं, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं नहीं चाहती थी कि मेरे माता-पिता मुझे लॉन्च करें. लेकिन यह कहना भी गलत होगा कि मैं सब कुछ अकेले कर लूंगी. मुझे अपने माता-पिता की वजह से इंडस्ट्री में फायदा मिला है, और मैंने अपनी मां से कहा कि वे मुझे सही लोगों से जोड़ें.' अवंतिका ने लंदन में एक्टिंग स्कूल से ट्रेनिंग ली है और वह किसी भी भाषा में अच्छे किरदार निभाने को तैयार हैं.

अवंतिका ने अपनी 5 फुट 11 इंच के कद को लेकर भी बात की, जो उनके लिए शुरुआत में चिंता का विषय थी. उन्होंने कहा, 'मैं अपने कद को लेकर बहुत सोचती थी, लेकिन महामारी के दौरान मुझे आत्मविश्वास मिला और मैंने अपने सपनों को पूरा करने का फैसला किया.' वह हर तरह के किरदार निभाना चाहती हैं और खुद को किसी एक भूमिका तक सीमित नहीं करना चाहतीं. माता-पिता की सफलता के दबाव पर उन्होंने कहा, 'मुझे डर है कि कहीं मैं असफल न हो जाऊं, लेकिन मेरा सपोर्ट सिस्टम मुझे हिम्मत देता है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avantika Sundar, Khushbu Sundar, Sundar C, Khushbu Sundar Daughter, Avantika Sundar Height
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com