दिल्ली में कल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हैं और आज मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ बीएनएस की धारा 188 के मामले में केस दर्ज हो गया है. आतिशी और उसके समर्थकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है. वीडियो में आतिशी का समर्थक सागर मेहता, एक पुलिस वाले को थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि, आतिशी का कहना है कि उन्होंने ही पुलिस को बुलाया था और उन्हीं पर केस दर्ज कर लिया गया है.
वीडियो बना रहा था पुलिसवाला
पुलिस ने जिस वीडियो के आधार पर आतिशी और उनके समर्थक पर केस दर्ज किया है, उसमें दिखाई दे रहा है कि पुलिस वाला वीडियो बना रहा है. वह पीछे से वीडियो बनाता नजर आ रहा है. गाडि़यों की लंबी कतार लगी हुई. आतिशी यहां अपने समर्थकों के साथ पहुंची हुई थीं, तभी आतिशी के साथ रहने वाले दो समर्थकों में से एक सागर ने वीडियो बना रहे पुलिसवाले की ओर हाथ उठाया, जिससे मोबाइल नीचे गिर गया. इससे पहले सागर के साथ खड़ा एक शख्स ये भी कहता हुआ सुना गया- हमारी भी वीडियो ले ले यार.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
आतिशी ने दी ये सफाई
दिल्ली पुलिस द्वारा दायर मामले पर मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर कहा, 'राकेश बिधूड़ी के परिवार के सदस्य खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं, लेकिन उन पर कोई एक्शन नहीं हो रहा है. मैंने शिकायत करके पुलिस और चुनाव आयोग को बुलाया, लेकिन इन्होंने मेरे ऊपर केस दर्ज कर दिया! राजीव कुमार जी: आप चुनावी प्रक्रिया कि कितनी धज्जियां उड़ायेंगे?'

पुलिस का क्या है आरोप
पुलिस का आरोप है कि चुनाव आचार संहिता चल रहा है, चुनाव प्रचार खत्म हो गया था. लेकिन इसके बावजूद आतिशी अपने 40- 50 समर्थकों के साथ कालकाजी इलाके में घूम रहीं थीं. कालकाजी इलाके के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट जो FST (फ्लाइंग स्क्वाड) का इंचार्ज भी है, उसके साथ बहस कर रहीं थीं. 10 गाड़ियां आतिशी के साथ थीं और कई समर्थक भी साथ थे. पुलिस वाला वीडियो बना रहा था.
दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव हैं. चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को आएंगे. आम आदमी पार्टी के सामने इस बार बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस भी कड़ी चुनौती पेश कर रही है. ऐसे में दिल्ली चुनाव त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है. हालांकि, आम आदमी पार्टी का दावा है कि इस बार भी वह दिल्ली में सरकार बनाएंगे. वहीं, बीजेपी का कहना है कि दिल्ली की जनता इस बार AAP के झूठे भुलावों में नहीं आएगी.
ये भी पढ़ें :- छोटे मियां, बड़े मियां की ठगजोड़ी ने दिल्ली को ठगने का काम किया- जंगपुरा में बोले अमित शाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं