दिल्ली के जंगपुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच अमित शाह ने कहा कि ये 'छोटे मियां और बड़े मियां' की गठजोड़ी है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10 सालों में दिल्ली में कोई काम नहीं किया. शराब की दुकानें बंद नहीं हुईं, यमुना नदी को भी साफ नहीं किया. अमित शाह ने दावा किया कि भाजपा की सरकार आने पर 3 साल में युमना नदी पर यमुना रिवर फ्रंट बना देंगे.
'जंगपुरा में आकर घर जैसा अहसास'
जंगपुरा से बीजेपी के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह के लिए जनता से वोट मांगने पहुंच अमित शाह ने कहा, 'बहुत कम लोगों को पता होगा कि मैं लगभग ढाई सालों तक जंगपुरा में रहा हूं. जब मैं पार्टी का महासचिव था, तो यहीं एक फ्लैट में रहता था. इसलिए जब जंगपुरा आता हूं, तो घर जैसा अहसास होता है. आप सभी मेरे अपने हो. जंगपुरा के वासियों बताओ इस बार आपदा से मुक्ति पानी है या नहीं पानी है? आप पार्टी को हटाना है या नहीं हटाना है. पिछले 10 साल तक सिर्फ वादे ही वादे करके केजरीवाल की पार्टी ने लोगों को क्या दिया? भ्रष्टाचार, कूड़ा-कचरा, जहरीला पानी और तुष्किकरण कर व्यवहार भी दिया. दिल्ली को धोखा देने का काम केजरीवाल और उनके नेताओं ने किया है.'
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
मनीष सिसोदिया ने सिर्फ एक काम किया...
अमित शाह ने दावा किया कि इस बार अरविंद केजरीवाल चुनाव हारने जा रहे हैं, 'जंगपुरा वालों, मैं कुछ दिनों पहले नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा के लिए गया था. मेरी बात याद रखना कि 8 तारीख को केजरीवाल खुद चुनाव हार रहे हैं. आपके यहां मनीष सिसोदिया आए हैं, उनसे पूछना कि ऐसा क्या हुआ कि वह अपना विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज विधानसभा सीट छोड़कर आए हैं? उन्होंने पटपड़गंज की जनता से कई झूठे वादे किये, अब उनको लगता है कि जंगपुरा के लोगों को झूठे वादे करके बहका देंगे. मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री रहते हुए 10 साल में सिर्फ मंदिरों, गुरुद्वारों और स्कूलों के बाहर शराब की दुकाने खोलने का काम किया है. देशभर में एक ही शिक्षामंत्री है, जो शराब घोटाले के मामले में जेल में गया. शिक्षा मंत्री का काम होता है, बच्चों को शिक्षा देना, टीचर्स का कल्याण करना, स्कूल बनवाना. लेकिन ऐसा तो कुछ ऐसा उन्होंने किया नहीं, लेकिन गली-गली में शराब की दुकाने जरूर खोल दीं.'
साफ दिल का सरदार तरविंदर
तरविंदर सिंह की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा, 'ये तरविंदर सिंह एकदम साफ दिल का इंसान है. पूरे दिन जनता के बीच रहने वाला है. मोटरसाइकिल पर पूरे दिन जनता की मदद के लिए घूमता रहता है. ये ऐसा इंसान है कि मदद के लिए आधी रात को भी अगर आप इसका दरवाजा खटखटाओगे, तो आपके साथ अस्पताल चलने के लिए तैयार हो जाएगा. आम आदमी पार्टी हमेशा से झूठे वादे करती रही है, लेकिन भाजपा जो कहती है, वो करती है. वो पीएम मोदी की गांरटी होती है, जो पत्थर पर खींची गई लकीर होती है. '
दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती और परिणामों की घोषणा 8 फरवरी को होगी. इस बार दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच नजर आ रहा है. हां, कांग्रेस भी काफी जोर लगा रही है. कांग्रेस ने राहुल गांधी से लेकर प्रिंयका गांधी तक को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतारा है.
इसे भी पढ़ें :- 'पैसे लेकर बेच दिया मेरी सीट का टिकट', हरीनगर विधानसभा की निर्दलीय प्रत्याशी का केजरीवाल पर आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं