विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2020

दिल्ली हिंसा: ताहिर की जांच पड़ताल में SIT के हाथ लगी अहम जानकारी, 15 लोगों की हुई पहचान

उत्तर पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा के मामले में गिरफ्तार दिल्ली के निगम पार्षद ताहिर हुसैन पर एसआईटी का शिकंजा कसता जा रहा है.

दिल्ली हिंसा: ताहिर की जांच पड़ताल में SIT के हाथ लगी अहम जानकारी, 15 लोगों की हुई पहचान
एसआईटी ने 15 लोगों की पहचान कर ली है
नई दिल्ली:

उत्तर पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा के मामले में गिरफ्तार दिल्ली के निगम पार्षद ताहिर हुसैन पर एसआईटी का शिकंजा कसता जा रहा है. सात दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहे ताहिर हुसैन की घटना वाले दिन की कुंडली खंगालने पर शुक्रवार को मामले की जांच कर रही एसआईटी को काफी कुछ जानकारियां हासिल हुई हैं. दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के एक सूत्र के अनुसार, "घटना वाले दिन ताहिर हुसैन ने सबसे ज्यादा और लगातार जिन लोगों के साथ बात की थी, एसआईटी ने शुक्रवार को उन 15 लोगों की पहचान कर ली. यह बातचीत मोबाइल के जरिए हुई. ताहिर ने इन सबसे उसी दिन इतनी ज्यादा देर तक क्यों और क्या लंबी बातचीत की? इसका खुलासा नहीं हो सका है" 

दिल्ली हिंसा को लेकर AAP विधायक और BJP नेता कपिल मिश्रा ट्विटर पर भिड़े, आप नेता बोले- ...है दम ?

एसआईटी सूत्रों के मुताबिक, "चिन्हित किए गए लोगों में ताहिर हुसैन के कई रिश्तेदार भी शामिल हैं. जिनके बारे में ताहिर ने बस इतना ही कहा है कि घटना वाले दिन वो इन लोगों को हिंसाग्रस्त इलाके में जाने को कह रहा था. हालांकि, दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के गले उसकी यह दलील कतई नहीं उतर रही है." उम्मीद है कि शनिवार को इन चिंहित किए गए संदिग्धों को पुलिस बाकायदा कानूनी नोटिस देकर बयान दर्ज कराने के लिए तलब कर ले. 

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जजों ने किया दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा, दिल्ली हिंसा को बताया 'व्यवस्था की नाकामी'

एसआईटी को उम्मीद है कि भले ही दो दिन में ताहिर से कुछ विशेष हासिल ना हो सका हो, मगर आने वाले एक दो दिन में उससे काफी कुछ जानकारियां मिलने की उम्मीद हैं. ताहिर के खिलाफ मुख्य मामला अंकित शर्मा हत्याकांड का है। इस मामले में अभी तक एसआईटी के हाथ फिलहाल कुछ खास नहीं लगा है.

Video: दिल्ली हिंसा मामले में AAP पार्षद पर हत्या का केस दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tahir Hussain, Delhi Violence, Tahit Hussain Phone Detail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com