विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2022

दिल्ली : आज़ाद मार्केट में चार-मंज़िला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, चार घायल

प्राप्त सूचना के मुताबिक अभी तक इस हादसे में किसी जान के नुकसान की खबर नहीं है. हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आजाद मार्केट में एक बड़े हादसे की खबर है. वहां चार मंजिली एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई है. प्राथमिक सूचना के मुताबिक उसमें चार लोग घायल हो गए हैं. शुरू में पांच लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई थी. सूचना पाते ही अधिकारियों का दल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य चला रहा है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह 8.30 बजे के करीब हादसे की सूचना फोन पर मिली, जिसमें बताया गया कि आजाद मार्केट के अंदर हाउस नंबर 754 गिर गई है. इसके बाद तुरंत चार अग्निशमन गाड़ियां पूरे दस्ते के साथ मौके पर भेज दी गईं.

प्राप्त सूचना के मुताबिक अभी तक इस हादसे में किसी जान के नुकसान की खबर नहीं है. हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रथम द्रष्टया हादसे की वजह निर्माणाधीन बिल्डिंग द्वारा ज्यादा बोझ सहन नहीं कर पाना लग रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Azad Market Building Collapse, Delhi Police, 4 Persons Injured
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com